हीरालाल के आदर्शों पर चले-शिवपाल

शिवपाल ने दी हीरालाल यादव को श्रद्धांजलि।हीरालाल के आदर्शों पर चले।28वीं पुण्यतिथि पर समाधि स्थल पर आयोजित हुआ कार्यक्रम।

राकेश यादव

लखनऊ। हीरा लाल यादव सेवा संस्थान के तत्वाधान में रविवार को बिजनौर रोड़ स्थित समाधि स्थल पर प्रखर समाजवादी नेता हीरा लाल यादव की 28वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव शामिल हुए। इसमे उन्होंने हीरालाल यादव की प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी।शिवपाल यादव ने लोगो से कहा कि हीरा लाल यादव के विचारों को जन जन तक पहुचाने और समाजवादी आंदोलन को और प्रबल बनाने पर जोर दिया। अपने राजनीतिक घटनाक्रम का स्मरण करते हुए उन्होंने बताया कि जब लखनऊ मंडल में समाजवादी पार्टी कमजोर थी तो उस समय हीरालाल यादव को लखनऊ मंडल में मजबूत करने की जिम्मेदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने सौपी थी। उन्होंने कहा कि हम सब ने मिलकर काम किया और सफलता भी हासिल की थी।


इस अवसर पर प्रमुख वक्ताओं में पूर्व विधायक उदय राज यादव, पूर्व विधायक, अम्बरीष पुष्कर, पूर्व विधायक श्याम किशोर यादव, सीएल वर्मा, रंजीत यादव, अर्चना राठौर, सूर्य कुमार, राधे लाल यादव, राम गोपाल सिंह चौहान समेत अन्य नेताओं ने हीरा लाल यादव के आदर्शों पर चलने को प्रेरित किया।इस अवसर पर भजन गायक मिथलेश कुमार, कवि सरल ने अपने काव्यपाठ से हीरालाल यादव की जीवन वृतांत पर प्रकाश डाला। इसके अलावा हीरा लाल यादव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज की छात्राओं ने मनमोहक भजन भी प्रस्तुत किये। कार्यक्रम के अंत मे हीरालाल यादव के सुपुत्र पूर्व विधायक श्याम किशोर यादव एवम राम सिंह यादव ने कार्यक्रम में शामिल हुए समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button