प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में शंघाई कॉपरेशन आर्गेनाइजेशन की बैठक

भारत में शंघाई कॉपरेशन आर्गेनाइजेशन की बैठक प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित किया जाना  प्रस्तावितशंघाई कॉपरेशन आर्गेनाइजेशन के प्रत्येक सदस्य देशों से 10 सदस्य प्रतिमाह प्रतिभाग प्रति आयोजन तथा सदस्यों को काशी में अक्टूबर, 2022 से मई, 2023 तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में किया गया आमंत्रित मुख्य सचिव ने अक्टूबर, 2022 से मई, 2023 तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा कर दिये आवश्यक निर्देश

लखनऊ। भारत में शंघाई कॉपरेशन आर्गेनाइजेशन की बैठक प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। काशी शहर को विश्व की फर्स्ट इवर एस.सी.ओ. कल्चरल एण्ड टूरिस्ट कैपिटल के रूप में इण्डियाज् ऑफिसियल नॉमिनेशन हेतु विश्व पटल पर नामित किया गया है। शंघाई कॉपरेशन आर्गेनाइजेशन के 08 सदस्यीय देशों यथा- भारत, चीन, रूस, पाकिस्तान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, तजाकिस्तान एवं उज्बेकिस्तान द्वारा आयोजन में प्रतिभाग किया जायेगा।मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने अक्टूबर, 2022 से मई, 2023 तक आयोजित होने वाले आयोजनों की समीक्षा के दौरान कहा कि देव-दीपावली के अवसर पर हॉट-एयर बैलून कार्यक्रम का आयोजन किया जाये।

जनपद वाराणसी में पेइंग गेस्ट हाउस की संख्या में बढ़ोत्तरी की जाये। इस आयोजन पर इवेन्ट बुकलेट का निर्माण कराया जाये, तथा एस.सी.ओ. की ऑफिशियल वेबसाइट एवं अन्य महत्वपूर्ण वेबसाइट्स पर प्रचार-प्रसार कराया जाये। टूरिज्म इन्स्टीट्यूट की पर्याप्त मात्रा में सहभागिता सुनिश्चित की जाये। एस.सी.ओ. मेम्बर स्टेट तथा पर्यटकों के Testimonials से सोशल मीडिया वेबसाइट पर प्रकाशित किये जायें। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली से मेम्बर सदस्य देशों की आईटिनरी प्रदेश सरकार को यथाशीघ्र प्रेषित करने का अनुरोध कर लिया जाये। 

        उल्लेखनीय है कि विभाग द्वारा इस आयोजन हेतु एस.सी.ओ. के सदस्य देशों के लिए लोगो एवं डोजियर का ड्राफ्ट प्रदेश के मुख्य सचिव द्वारा सचिव, (इकोनॉमिक रिलेशन), विदेश मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली को विभिन्न आयोजन हेतु काशी में प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित कराये जाने वाले आयोजनों में शंघाई कॉपरेशन आर्गेनाइजेशन के प्रत्येक सदस्य देशों से 10 सदस्य प्रतिमाह प्रतिभाग प्रति आयोजन तथा सदस्यों को काशी में अक्टूबर, 2022 से मई, 2023 तक आयोजित होने वाले आयोजनों में आमंत्रित किया गया हैं। आयोजनों में एस.सी.ओ. मेम्बर स्टेट के लगभग 80 मेम्बर्स प्रति देश को प्रतिमाह काशी में आयोजित किये जाने वाले फेस्टिवल कैलेण्डर में आमंत्रित किया गया है। 

प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति श्री मुकेश मेश्राम ने अक्टूबर, 2022 से मई, 2023 तक आयोजित होने वाले मुख्य आयोजनों/इवेन्ट्स के बारे में जानकारी देते हुये बताया कि काशी में  04 से 06 अक्टूबर, 2022 तक रामनगर रामलीला, 5 से 8 नवम्बर, 2022 तक देव दीपावली, 9 से 13 दिसम्बर, 2022 तक ट्रैवल राइटर्स कॉन्क्लेव व इण्टरनेशन हैण्डीक्राफ्ट कॉन्क्लेव, 17 से 20 जनवरी, 2023 तक सिटी बैलून फेस्टीवल व ऑल इंडिया बोट रेस, 16 से 18 फरवरी, 2023 तक महाशिवरात्रि व काशी फोटोग्राफी एण्ड पेण्टिंग इवेंट, 10 से 12 मार्च, 2023 तक इंटरनेशनल फ्यूजन म्यूजिकल फेस्टिवल, 7 से 9 अप्रैल, 2023 तक इंटरनेशनल लिट्रेचर फेस्टिवल, 5 से 7 मई, 2023 तक इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। बैठक में एमडी जल निगम अनिल कुमार सहित तथा वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से मण्डलायुक्त वाराणसी श्री दीपक अग्रवाल सहित अन्य संबंधित वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button