संयुक्ता भाटिया टापर्स को 36 लाख से सम्मानित करेंगी

आई.सी.एस.ई. बोर्ड परीक्षा के सी.एम.एस. टॉपर्स का सम्मान समारोह आज मेयर संयुक्ता भाटिया टापर्स को 36 लाख रूपये के नगद पुरस्कार से करेंगी सम्मानित।


लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा ‘मेधावी छात्र सम्मान समारोह’ का आयोजन कल 25 अगस्त 2022, वृहस्पतिवार को प्रातः 8.00 बजे से सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम में किया जा रहा है। लखनऊ की मेयरसंयुक्ता भाटिया समारोह की मुख्य अतिथि होंगी। इस समारोह में आई.सी.एस.ई. बोर्ड परीक्षा-2022 में रिकार्डतोड़ सफलता का परचम लहराने वाले सी.एम.एस. के 35 छात्रों को 36 लाख रूपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा, जिनमें 99.80 प्रतिशत अंकों के साथ आई.सी.एस.ई. बोर्ड परीक्षा में प्रथम नेशनल रैंक अर्जित करने वाली सी.एम.एस. छात्रा कनिष्का मित्तल को 2 लाख रूपये का नगद पुरस्कार जबकि 99 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले शेष 34 छात्रों को एक-एक लाख रूपये के नगद पुरस्कार से पुरष्कृत कर सम्मानित किया जायेगा। इस अवसर पर आई.सी.एस.ई. (कक्षा 10) की प्रथम इण्टर-कैम्पस कम्परेटिव परीक्षा के टॉपर छात्रों को भी पुरष्कृत कर सम्मानित किया जायेगा। इसके साथ ही मेधावी छात्रों की माताजी को फलों व फूलों से तौलकर एवं उनके पिताजी व टीचर-गार्जियन को भी सार्वजनिक तौर पर सम्मानित किया जायेगा। समारोह में राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ाने वाले सी.एम.एस. छात्रों को भी पुरष्कृत कर सम्मानित किया जायेगा।


सम्मान समारोह से पूर्व सी.एम.एस. के सभी कैम्पसों के आई.सी.एस.ई. (कक्षा-10) के हजारों छात्र कल 25 अगस्त, वृहस्पतिवार को प्रातः 7.30 बजे विशाल ‘चरित्र निर्माण मार्च’ निकाल कर चारित्रिक उत्थान का अलख जगायेंगे। सी.एम.एस. छात्रों का यह विशाल मार्च गोमती नगर एक्सटेंशन स्थित मकदूमपुर पुलिस थाना से प्रारम्भ होकर सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम पहुँचकर भव्य सम्मान समारोह में परिवर्तित हो जायेगा, जहाँ टॉपर छात्रों को पुरष्कृत कर सम्मानित किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button