समाजवादी अधिवक्ता सभा ने निकाली तिरंगा यात्रा

समाजवादी अधिवक्ता सभा ने निकाली तिरंगा यात्रा। तिरंगा यात्रा में जोशीले नारों से गूंजा आसमान।

लखनऊ। समाजवादी अधिवक्ता सभा ने आज कैंप कार्यालय से जनेश्वर मिश्र पार्क तक तिरंगा यात्रा निकाली। इससे पहले कैंप कार्यालय पर झण्डा फहराया गया और एक सभा का भी आयोजन किया गया।

समाजवादी अधिवक्ता सभा ने निकाली तिरंगा यात्रा। राजधानी के जगत खेड़ा स्थित कल्ली पश्चिम में समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के  कैंप कार्यालय में सैकड़ों अधिवक्ता एकत्रित हुए।

75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजा रोहण के बाद पूर्व जिलाध्यक्ष अंजनी प्रकाश यादव ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम देश में 75 वा स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। उन्होंने देश के अमर शहीदों की कुर्बानी का भी बखान किया।

झण्डा फहराने के बाद अधिवक्ता सभा  के सैकड़ों कार्यकर्ता अंजनी प्रकाश के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकालते हुए जनेश्वर मिश्र पार्क पहुँचे। तिरंगा यात्रा के दौरान समाजवादी अधिवक्ता सभा के लोग जोशीले देश भक्ति के गीतों में मदमस्त दिखाई दिये। तिरंगा यात्रा में  भारत माता के गगन चुंबी नारों से कार्यकताओं ने माहौल और भी जोशीला बना रहे थे।मुख्य रूप से इस तिरंगा यात्रा में वरिष्ठ अधिवक्ताओं के अलावा आम नागरिकों सहित पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button