पीएचसी नरौली पर आयोजित हुआ सास-बहू सम्मेलन

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खान

भेलसर(अयोध्या)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नरौली में शनिवार को सास-बहू सम्मेलन आयोजित हुआ।जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही आशा बहुएं व काफी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं मौजूद रहीं।सम्मेलन में सभी महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने के साथ ही उन्हें संचारी रोग व परिवार नियोजन के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।सम्मेलन में स्वास्थ्य कर्मियों ने वहां मौजूद महिलाओं से उनकी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेने के साथ ही उसके निराकरण व बचाव संबंधी सुझाव भी दिए।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नरौली में लगभग 16 वर्ष से कार्यरत एएनएम सरिता भारती का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली तबादला होने पर विदाई समारोह आयोजित हुआ।जिसमे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नरौली के स्वास्थ्य कर्मियों,आशा बहुओं व सम्मेलन में आई महिलाओं ने उन्हें उपहार भेंट कर उनकी भावपूर्ण विदाई की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button