ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए 3 करोड़ रुपये खर्च ?

अधिकार सेना के राष्ट्रीय संयोजक अमिताभ ठाकुर ने आज एटा की अलीगंज ब्लाक प्रमुख रेखा शाक्य के पति अशोक रतन शाक्य की कानपुर नगर के किसी रवि द्विवेदी से 6.5 मिनट की कथित बातचीत के आधार पर कार्यवाही की मांग की है. बातचीत कल 19 सितम्बर 22 को 06 बजे शाम की बताई गयी है.

इस बातचीत में स्वयं को ब्लाक प्रमुख कहने वाला व्यक्ति तमाम जातिगत टिप्पणियां कर रहा है और कई जाती के लोगों के प्रति इस आधार पर नाराजगी दिखा रहा है कि उन्होंने उस व्यक्ति की पार्टी को वोट नहीं दिया. इसके साथ ही वह व्यक्ति बार-बार यह कह रहा है कि उसने ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए 3 करोड़ रुपये खर्च किये.

अमिताभ ने इनकम टैक्स विभाग, ईडी, पीएमओ, गृह मंत्रालय भारत सरकार सहित मुख्यमंत्री कार्यालय तथा यूपी पुलिस को भेजी अपनी शिकायत में कहा कि एक व्यक्ति द्वारा स्वयं ही चुनाव के लिए 3 करोड़ रुपये खर्च करने की बात स्वीकार करना एक गंभीर मामला है. यह काले धन तथा टैक्स चोरी से जुड़ा मामला होने के साथ ही तमाम अन्य प्रकार से भी आपराधिक कृत्य है.

अतः उन्होंने अधिकार सेना की और से मामले की गहन जाँच तथा नियमानुसार कार्यवाही की मांग की है.

.

संलग्न- पूरी कथित बातचीत, बातचीत का अंश, अमिताभ ठाकुर का ट्वीट तथा बाइट

Dr Nutan Thakur
प्रवक्ता, अधिकार सेना

09415534525

अलीगंज एटा ब्लाक प्रमुख पति
@BJP4India
केअशोक शाक्य की 19/09/22 06 PM पर रवि द्विवेदी से 6.5 मिनट की कथित बातचीत के अंश. तमाम जातिगत टिप्पणी के साथ चुनाव हेतु 3 करोड़ खर्च करने की बात. कृ अविलम्ब संज्ञान.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button