नदी अधिकार यात्रा 330 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी कर गाजीपुर के पटना गांव में पहुंची

डा0 उमा शंकर पाण्डेय

लखनऊ। उ0प्र0 में कांग्रेस पार्टी द्वारा चलायी जा रही नदी अधिकार यात्रा जो कि बसवार प्रयागराज से शुरू हुई थी आज नदी अधिकार यात्रा ने गाजीपुर जिले में प्रवेश किया। नदी अधिकार यात्रा का आज 15 वां दिन है। नदी अधिकार यात्रा  330 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी कर गाजीपुर के पटना गांव में पहुंची। जहां भारी संख्या में मौजूद निषाद समाज ने भव्य स्वागत किया।

नदी अधिकार यात्रा में आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव श्री धीरज गुर्जर जी शामिल हुए और पदयात्रा में चल रहे कांग्रेसजनों और निषाद समुदाय के लोगों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी निषाद समुदाय के हकों को दिलाकर ही रहेगी। उन्होने कहा कि निषाद समाज की लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है। उन्होने कहा कि निषाद समाज को सपा, बसपा और भाजपा की सरकारांे ने ठगा है। भाजपा ने निषाद समाज के साथ वादाखिलाफी की है। निषाद समुदाय यह कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।

प्रदेश कांग्रेस के सचिव देवेंद्र निषाद ने इस मौके पर कहा कि भाजपा ने हमारे समाज की नाव तोड़ी है, हमारा समाज सरकार का घमंड तोड़ेगा। उन्होने कहा कि नदियों किनारे खेती करने का अधिकार निषादों को मिले। उन्होने कहा कि बसवार में निषाद समाज पर हुए पुलिसिया हमले की न्यायिक जांच हो।

चन्दौली के टांडा गांव में निषाद समाज ने नदी अधिकार यात्रा को विदा किया। नदी अधिकार यात्रा प्रयागराज, भदोही, मिर्जापुर, वाराणसी, चन्दौली, गाजीपुर होते हुए बलिया तक जाएगी। निषाद समाज ने आज चन्दौली के टांडा कला से पटना गांव तक नाव से पदयात्रियों को पहुंचाया।

उल्लेखनीय है कि बसवार में निषाद समाज के उत्पीड़न और पुलिसिया दमन के खिलाफ कांग्रेस पार्टी की नदी अधिकार यात्रा चल रही है। निषाद समाज के नदियों पर अधिकार के लिए कांग्रेस की यात्रा लगातार जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button