न्याय के लिए ठोकरें खा रही दुष्कर्म पीड़िता

34
न्याय के लिए ठोकरें खा रही दुष्कर्म पीड़िता
न्याय के लिए ठोकरें खा रही दुष्कर्म पीड़िता

न्याय के लिए दर दर की ठोकरें खा रही दुष्कर्म पीड़िता। शादी का झांसा देकर सात साल तक किया शारीरिक शोषण। मुकदमा दर्ज करने के बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही पुलिस। न्याय के लिए ठोकरें खा रही दुष्कर्म पीड़िता

राकेश यादव

लखनऊ/बरेली। शादी का झांसा देकर एक फौजी गांव में रहने वाली युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। सात साल से दुष्कर्म करने वाले फौजी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन आज तक उसको गिरफ्तार नहीं किया। दुष्कर्म पीड़िता आरोपी को गिरफ्तार कराने और न्याय पाने के लिए दर दर की ठोकरें खा रही है। इस पीड़िता की कहीं सुनवाई नहीं हो रही है।

मामला बरेली कैंट का है। नवीनगर कैंट निवासी युवती ने कैंट थाने में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि गांव के ही रहने वाले तनवीर अहमद ने सात साल पहले शादी का झांसा देकर उसको अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके साथ ही उसने उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। पांच साल पहले आरोपी की सेना में नौकरी लग गई। इसके बाद फौजी जब भी अवकाश पर घर आता था। उसके साथ शारीरिक संबध बनाता था। युवती का आरोप है कि वह जब भी उससे शादी के लिए कहती थी वह उसकी बात को यह कहकर टाल देता था कि पहले वह अपनी बहनों की शादी कर दे। बीती 27 जून को आरोपी ने युवती से संबंध बनाने के बाद के बाद जब शादी के लिए कहा तो वह लड़ाई झगड़ा करके वापस चला गया।

इसके बाद दुष्कर्म पीड़ित युवती ने कैंट थाने में आरोपी फौजी के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। युवती का आरोप है कि पुलिस ने विवेचना पूरी कर ली और आरोपी के बयान भी दर्ज किए लेकिन उसको गिरफ्तार नहीं किया। आरोपी की ओर से लगातार धमकी भी दी जा रही है। दुष्कर्म पीड़िता न्याय पाने के लिए इधर उधर भटक रही है। उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। न्याय के लिए ठोकरें खा रही दुष्कर्म पीड़िता