रणजीत यादव साहित्य सेवा के लिए गोपालराम गहमरी सेवा सम्मान 2021से सम्मानित किये जायेंगे

अयोध्या कोतवाली में तैनात समाजसेवी दारोगा रणजीत यादव एशिया के सबसे बड़े गाँव गहमर में साहित्य सेवा के लिए गोपालराम गहमरी सेवा सम्मान 2021से किये जायेंगे सम्मानित ।

राम जनम

अयोध्या जिले के अयोध्या कोतवाली में तैनात युवा समाजसेवी सब इंस्पेक्टर रणजीत यादव को उनकी साहित्यिक उपलब्धियों के लिए एशिया के सबसे बड़े गाँव गहमर जनपद गाजीपुर में आयोजित सम्मान समारोह में गोपालराम गहमरी सेवा सम्मान 2021 से सम्मानित किया जायेगा। इसके लिए समिति ने उन्हें जिले के बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के माध्य्म से पत्र भेजा है।आज़मगढ़ निवासी रणजीत यादव के सामाजिक संदेश पर आधारित कहानियों का प्रसारण आकाशवाणी लखनऊ और आकाशवाणी फैज़ाबाद के रेडियों केंद्र से कई बार हो चुका है। इनकी कहानियों में पहली मुलाकात, जिम्मेदारी,भयानक डर से मौत ,इंतजार मां का, वनदेवी का चश्मा, भूरा-बंदर, बड़े घर की बहू इत्यादि हैं। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) वाराणसी से दर्शनशात्र विषय मे स्नातकोत्तर उपाधि धारक रणजीत रक्तदान,पौधरोपण,नशामुक्ति,शिक्षा और सुरक्षा के प्रति जागरूकता, गरीब असहायों की मदद करना जैसे सामाजिक कार्यों के लिए भी पहचाने जाते हैं। जनपद अयोध्या के निवासी उन्हें प्यार से सुपरकॉप बुलाते हैं। रणजीत यादव बताते हैं कि “अब तक मुझे नेशनल इकॉनिक पर्सनालिटी अवार्ड दिल्ली,खाकी सम्मान कानपुर,नंदीग्राम रत्न सम्मान और अयोध्या रत्न सम्मान अयोध्या और कई सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है परंतु एशिया के सबसे बड़े गाँव गहमर में सम्मान पाकर गौरवान्वित महसूस होगा।” रणजीत यादव को उनके फेसबुक पेज रंजीत सुपरकॉप और ट्वीटर एकाउंट @आर सुपरकॉप पर भी फॉलो कर उनके सामाजिक कार्यो को देख सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button