राम नाईक पूर्व राज्यपाल की अयोध्या भेंट

अजय सिंह

राम नाईक पूर्व राज्यपाल उत्तर प्रदेश तीन दिवसीय कार्यक्रम के लिए सोमवार को लखनऊ होकर अयोध्या आ रहे है.मंगलवार को शाम को 5.00 बजे कालीपीठ संस्थान द्वारा आयोजित ‘गीत रामायण’ कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे. गीत रामायण के विख्यात गायक स्वर्गीय सुधीर फडके के सुपुत्र श्री श्रीधर फडके अपने सहयोगियों के साथ दिनांक 5 जुलाई से 10 जुलाई तक जानकी महल में ‘गीत रामायण’ प्रस्तुत करेंगे.

महाराष्ट्र के लगभग 500 नागरिकों की दिनांक 1 जुलाई से दिनांक 10 जुलाई तक क्षेत्र–दर्शन यात्रा कालीपीठ संस्थान द्वारा आयोजित हुई है. यह यात्रा नैमिषारण्य, प्रयागराज, काशी होकर दिनांक 4 जुलाई अयोध्या आएगी. उसके बाद दिनांक 10 जुलाई तक अयोध्या दर्शन कार्यक्रम हो कर दर्शन यात्रा समाप्त होगी. ‘गीत रामायण’ इसी यात्रा का हिस्सा है.पूर्व राज्यपाल राम नाईक इस भेंट में श्रीराम मंदिर निर्माण कार्य का भी निरिक्षण करेंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button