संविधान और समाज समाजवादी सरकार में ही सुरक्षित-राम हृदय

  पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज फूलन स्वाभिमान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुखदेव साहनी और भीम फाउण्डेशन, नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 विनोद कुमार शास्त्री ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर समाजवादी पार्टी को पूर्ण समर्थन दिया है। दोनों संगठनों ने अखिलेश यादव के नेतृत्व में अपनी आस्था जताई।पूर्व राज्य मंत्री राम हृदय राम ने सपा की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल होने पर कहा कि भाजपा सरकार संविधान को कमजोर कर रही है। आरक्षण और नौकरियां खत्म कर रही है। हमारा संविधान और समाज समाजवादी पार्टी सरकार में ही सुरक्षित रहेगा।


   इस मौके पर वीरांगना उदा देवी पासी गौरव मंच के संयोजक मनोज पासवान, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के रविदत्त राव ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली।भारतीय किसान मजदूर यूनियन (राष्ट्रवादी) के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव सिंह खिण्डा एवं किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के सौरभ कुमार शुक्ल, राष्ट्रीय संयोजक, हनुमान प्रसाद मिश्र राष्ट्रीय अध्यक्ष, नन्हें उर्फ चंद्रमौलि द्विवेदी संसदीय बोर्ड अध्यक्ष, पीर अली खान प्रदेश अध्यक्ष, मो0 शान खान राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ डॉ0 रिजवान प्रदेश अध्यक्ष युवा जय मिगलानी प्रदेश अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ संदीप श्रीवास्तव, प्रदेश कोषाध्यक्ष, राजेश शुक्ला राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने भी समाजवादी पार्टी को समर्थन देने का पत्र सौंपा है।
                               

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button