महिला शिक्षक संघ की प्रांतीय बैठक सम्पन्न

लखनऊ। प्रदेश कार्यकरिणी की छमाही बैठक कुर्सी रोड स्थित स्कॉर्पियो क्लब में प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई। संगठन द्वारा वर्ष 2022 के कार्यों की समीक्षा की गई,संगठन द्वारा शासन स्तर पर महिला शिक्षिकाओं की मांग व समस्याओं के निराकरण हेतु दिए गए ज्ञापन पर चर्चा की गई। संगठन ने सरकार व शासन स्तर पर पुरानी पेंशन बहाली पर आयोजित समस्त जनपदों में पदयात्रा, महिला कार्मिकों को माह में तीन दिन का विशेष अवकाश (पीरियड लीव के लिए),अंतर जनपदीय स्थानांतरण ,जनपदीय स्थानांतरण, आकांछी जनपदों से सभी महिला शिक्षिकाओं का स्थानानात्रण, पदोन्नति ,ग्रामीण और नगर का एक कैडर, दत्तक पुत्र ग्रहण अवकाश , मैटरनिटी लीव लेने में दो वर्ष की बाध्यता को समाप्त करने, महिलाओं को बीएलओ ड्यूटी से मुक्त रखना, स्टडी लीव को पोर्टल से स्वीकृति करने, दिव्यांग बच्चों की कार्मिक माताओं को दो वर्ष की सीसीएल की सुविधा पूरे सर्विस में जब भी आवश्यकता हो लेने की सुविधा आदि विषयो पर चर्चा हुई एवं आगामी वर्ष में संगठन द्वारा किए गए प्रस्तावित कार्यों की रूपरेखा प्रदेश महामंत्री अनुष्का द्वारा अवगत कराई गई।
उक्त बैठक में जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष के साथ समस्त प्रांतीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी गण एवम् प्रदेश सचेतक उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button