- व्यापारियों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान: उपायुक्त जीएसटी
- अधिकार क्षेत्र की समस्याओं का त्वरित हुआ निस्तारण: अनिल वरमानी
- अवध व्यापार मण्डल की पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक।
राकेश यादव
लखनऊ। अवध व्यापार मंडल के चेयरमैन अनिल वरमानी के नेतृत्व में सोमवार को आशियाना स्थित बैंक्वेट हाल में जीएसटी अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में जीएसटी उपायुक्त राज्यखंड 09 सुमन चौरसिया समेत अन्य अधिकारी शामिल हुए। बैठक में व्यापारियों ने अधिकारियों को जीएसटी संबंधित समस्याओं से अवगत करते हुए उनके निराकरण किए जाने की मांग की। अधिकारियों ने जो समस्याएं उनके अधिकार क्षेत्र में थी उनका त्वरित निस्तारण करते हुए कहा कि जो समस्याएं राष्ट्रीय स्तर की है उन्हें निस्तारण के लिए काउंसिल के सामने रखने का आश्वासन दिया।
इस बैठक में जीएसटी विभाग के कुंवर रविनंदन, जितेंद्र कुमार, नितिन कुमार, संजय सरोज, शिशिर रंजन और विशाल चौधरी मौजूद रहे। व्यापार मंडल के चेयरमैन अनिल वरमानी ने बताया कि बैठक में अवध व्यापार मंडल के संरक्षक कौशलेंद्र द्विवेदी, अध्यक्ष अनिल चौबे, सरबजीत सिंह, मनीष वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौतम आहूजा, अजय पिपलानी, नितेश प्रसाद, शिविता गोयल, पुनीत सिंह, हर्ष अरोड़ा, सचिन सिंह, प्रदीप आनंद, देवेश सोलंकी, दीपा त्रिवेदी, नवनीत मल्होत्रा समेत बड़ी संख्या में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने भाग लिया। श्री वरमानी ने बताया कि व्यापारियों ने सरकार की इस सराहनीय पहल का स्वागत करते हुए अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।



