प्रदेश में कानून व्यवस्था की खुलकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं-प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इलाहाबाद में फूलचंद पासी के परिवार से मिलकर पीड़ा साझा की।फूलचंद पासी समेत परिवार के चार लोगों की नृशंस तरीके से हत्या कर दी गई थी।पड़ोस के ही सामंती गुंडों पर हत्या का आरोप।परिवार की महिलाओं ने कांग्रेस महासचिव से अपनी पीड़ा साझा की।फूलचंद पासी के परिजनों ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने गुंडों को संरक्षण दिया।परिजनों ने बताया कि हमारी बात नहीं सुनी जाती थी और स्थानीय प्रशासन खुलकर गुंडों का साथ देता था।प्रदेश में कानून व्यवस्था की खुलकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इस सरकार में गरीबों, दलितों एवं वंचितों की कोई सुनवाई नहीं है। आज संविधान दिवस है। न्याय संविधान का सबसे महत्वपूर्ण मूल्य है। मैं न्याय की लड़ाई के साथ हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button