कारागार मंत्री ने मुरादाबाद जिला कारागार में किया योग

धर्मवीर प्रजापति ने मुरादाबाद के जिला कारागार में किया योग.निरीक्षण करके जानी वहां की व्यवस्था।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कारागार एवं होमगार्ड्स राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने मुरादाबाद के जिला कारागार में कारागार विभाग के अधिकारियों एवं कैदियों के साथ आज योग किया। योगाभ्यास के बाद महिला बंदियों की बच्चियों के लिए बनाये गये पार्क का उद्घाटन किया एवं उपस्थित बच्चों को उपहार भी दिया एवं महिला बंदियों का उत्साह वर्धन किया।
श्री प्रजापति ने योग करके संदेश दिया कि हम सभी को योग करना चाहिए, इससे स्वस्थ शरीर के साथ ही मानसिक शांति प्राप्त होती है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योग हमारी सनातन परम्परा रही है। हमारे यहां अनेक ऋषियों, मुनियों ने इस विद्या को अपनाते हुए हजार-हजार वर्षों तक जीवित रहे।


धर्मवीर प्रजापति योग करने के बाद जिला कारागार मुरादाबाद का निरीक्षण किया एवं कैदियोें के स्वास्थ्य, उनको मिलने वाले भोजन एवं जेल की सुरक्षा के विषय में जानकारी ली एवं अधिकारियों को निर्देश दिये कि बंदियों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता मानक के अनुसार रहनी चाहिए। साथ ही उन्होंने बंद महिला कैदियों के बच्चों की शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button