Thursday, January 22, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर होगा काव्य पाठ

भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर होगा काव्य पाठ

79
भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर होगा काव्य पाठ
भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर होगा काव्य पाठ

भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर होगा काव्य पाठ। 24 दिसंबर को जयंती समारोह की पूर्व संध्या पर होगा भव्य आयोजन। युग कवि कुमार विश्वास द्वारा किया जाएगा काव्य पाठ। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक की,अटल बिहारी बाजपेयी मेमोरियल फाउंडेशन की तरफ से होगा एकल काव्य पाठ व श्रद्धांजलि समारोह। भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर होगा काव्य पाठ


लखनऊ। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती श्रृद्धाभाव से मनाई जाएगी। 24 दिसंबर को जयंती समारोह की पूर्व संध्या पर युग कवि डॉ० कुमार विश्वास द्वारा एकल काव्य पाठक का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश भर गणमान्य व्यक्ति समारोह में जुटेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धा सुमन अपर्ति करेंगे। सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर अहम बैठक हुई। डिप्टी सीएम के राजभवन कॉलोनी स्थित आवास में अटल बिहारी बाजपेयी मेमोरियल फाउंडेशन की बैठक हुई। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि केजीएमयू के अटल बिहारी बाजपेयी सांइटिफिक कन्वेंशन सेंटर में शाम पांच बजे भव्य आयोजन होगा। एकल काव्यांजलि कर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धा सुमन आपर्ति कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। मशहूर कवि डॉ. कुमार विश्वास काव्य पाठ करेंगे। डिप्टी सीएम ने प्रदेश भर के गणमान्य लोगों से आयोजन में शामिल होने व श्रद्धा सुमन अपर्ति करने की अपील की है।

रक्षा मंत्री होंगे मुख्य अतिथि
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। विशिष्ठ अतिथि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, संगठन मंत्री धर्मपाल, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, महापौर सुषमा खर्कवाल, राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, सांसद बृजलाल, सांसद संजय सेठ, पूर्व सांसद अशोक वाजपेई, विधायक डॉ. नीरज बोरा, योगेश शुक्ला, राजेश्वर सिंह, ओपी श्रीवास्तव, अमरेश कुमार, जयादेवी मौजूद रहेंगे।

बैठक में मौजूद रहे
सोमवार को अटल बिहारी बाजपेयी मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा आयोजित बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, विजय मौर्य, जिलाध्यक्ष, लालजी प्रसाद निर्मल, एमएलसी, रामचंदर प्रधान, एमएलसी, मनीष दीक्षित मीडिया प्रभारी, भाजपा, सुधीर हलवासिया,प्रदेश संयोजक, आर्थिक प्रकोष्ठ, भाजपा ,अन्नू मिश्रा,पार्षद, मनीष शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता, टिंकू सोनकर,जिला महानगर अध्यक्ष, युवा मोर्चा भाजपा,रमेश तूफानी, सदस्य, अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति आयोग, अमर नाथ मिश्रा, अध्यक्ष, लखनऊ व्यापार मंडल, राजेंद्र अग्रवाल,चेयरमैन लखनऊ व्यापार मंडल, नारायण शुक्ला, वरिष्ठ मंत्री, लखनऊ व्यापार मंडल समेत अन्य गणमान्य शामिल हुए। भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर होगा काव्य पाठ