जनता की उम्मीद सपा

रमेश सिंह रवि

सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र में ग्राम मचल खेड़ा, सरसवा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर आदि तमाम गावों का भ्रमण कर समाजवादी पार्टी के लिए वोट मांगे।इस अवसर पर भ्रमण के दौरान समाजवादी पार्टी की जिला सचिव सुहागवती ने कहा कि समाजवादी पार्टी की तरफ जनता उम्मीद भरी नजरों से देख रही है समाजवादी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो हर वर्ग के लिए काम करती है।चाहे किसान हो मजदूर हो,व्यापारी हो,छात्र, छात्राओं,कर्मचारी, हो, सबके हित की ही बात करती है। जिला प्रवक्ता/ मीडिया प्रभारी रमेश सिंह रवि ने कहा कि जब प्रदेश का आम जनमानस खुशहाल होगा तो प्रदेश में तरक्की और विकास की गंगा बहेगी।सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ने कहा है कि 2022 में समाजवादी सरकार बनते ही 22 लाख लोगों को लैपटाप वितरण किया जाएगा जिसका रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है।और आई टी सेक्टर में 22 लाख युवाओं को सीधे रोजगार से जोड़ने का काम किया जायेगा।इसी तरह 2005 से सभी प्रदेश के कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल होगी।और प्रदेश के सभी लोग को 300 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी।इसका भी रजिस्ट्रेशन शुरू गया है। जिसके तहत आज सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र मचल खेड़ा,सरसवा, उपाध्याय नगर, आदि लोग से फार्म भरवाया एवं क्षेत्रीय जनता से अनुरोध है कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनाओ सभी जनकल्याण कारी योजनाओं का लाभ उठाओ। साइकिल वाला बटन दबाकर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों को भारी मतों से जिताएं, और आदरणीय अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाएं।इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अकरम उर्फ बबलू, समाजवादी पार्टी की जिला सचिव सुहागवती, जिला प्रवक्ता/मीडिया प्रभारी रमेश सिंह रवि, सेक्टर प्रभारी/ जिला सचिव सतीश यादव उर्फ सोनू यादव, अरविंद नारायण पाल, अरुण रावत, राजेश्वरी रावत, कुलदीप रावत, विजयश्री,दिनेश यादव, सचिन सैनी आदि तमाम लोगों शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button