एजुकेशन सेक्टर में कनाडा के साथ भागीदारी

सीएम योगी आदित्यनाथ का संदेश लेकर विदेशों में भ्रमण कर रही टीम योगी को बिजनेस लीडर्स से मिल रहा भारी समर्थन इस बात का प्रमाण है कि विदेशों में भी यूपी मॉडल विश्वास का प्रतीक बन गया है। इसी क्रम में गुरुवार को भी टीम योगी ने अलग-अलग देशों में रोड शो और बिजनेस मीटिंग की। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह और मुख्य सचिव डीएस मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी का दौरा किया। यहां भारत के कांसुलेट जनरल ने ब्रिटिश कोलंबिया काउंसिल फॉर इंटरनेशनल एजुकेशन (बीसीसीआईई) के सहयोग से प्रतिनिधिमंडल के लिए एक राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस और नेटवर्किंग इवेंट का आयोजन किया। इस अवसर पर ब्रिटिश कोलंबिया के प्रतिनिधियों को उत्तर प्रदेश में एजुकेशन सेक्टर में निवेश और भागीदारी के लिए आमंत्रित किया गया। बुधवार को इस प्रतिनिधिमंडल ने कनाडा की कंपनियों के साथ 12 अरब रुपए के 6 एमओयू साइन किए थे।

स्वीडन की कंपनी यूपी में लगाएगी वेपन सिस्टम प्लांट-


स्वीडन में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता, लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद व अपर मुख्य सचिव (खेल) नवनीत सहगल की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल स्वीडन के स्टॉकहोम में वेपन बनाने वाली कंपनी साब के मुख्यालय पहुंची। प्रतिनिधियों के बीच हुई बैठक में कंपनी की ओर से यूपी में वेपन सिस्टम प्लांट लगाने की इच्छा जाहिर की गई। यूपी के प्रतिनिधमंडल ने अलीगढ़ डिफेंस कॉरिडोर के पास भूमि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। साब मुख्य तौर पर ग्रिपेन एयरक्राफ्ट और कार्ल गस्टफ वेपन सिस्टम बनाती है। इसी कार्ल गस्टफ वेपन सिस्टम का मैन्युफैक्चरिंग प्लांट यूपी में लगाने की योजना है। प्रतिनिधिमंडल एरिक्सन स्टूडियो भी गया और यूपी में इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में निवेश का प्रस्ताव दिया। एरिक्सन प्रदेश में एआई, ऑटोमेशन और नैनोटेक्नोलॉजी में निवेश के लिए सहमत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button