प्रियंका की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा में दहशत-प्रियंका गुप्ता

मैराथन दौड़ को अनुमति ना देना लोकतंत्र की हत्या हैयोगी सरकार की महिला विरोधी और ओछी मानसिकतप्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता से घबराई भाजपा।

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता ने 26 दिसंबर 2021 को प्रियंका गांधी वाड्रा की प्रेरणा से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ”लड़की हूं लड़ सकती हूं” के नारे को बुलंद करने के लिए और लड़कियों को आत्म मजबूत करने के लिए आयोजित होने वाली मैराथन दौड़ को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इजाजत न दिए जाने पर क्षोभ जताया है, उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया है। एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की बड़ी रैलियों का आयोजन हो रहा है। दूसरी तरफ कांग्रेस के कार्यक्रमों को इजाजत नहीं दी जा रही है । सरकार द्वारा ऐसी तानाशाही और कुर्सी पर बने रहने के लिए विपक्ष की आवाज को दबाना लोकतंत्र के लिए घातक है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार जनता की भलाई नहीं चाहती है। यह आपके लिए काम नहीं कर रही है। पूरा देश देख रहा है कि भाजपा सरकार गिने-चुने उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है। सरकार दो तरह की होती है। एक ऐसी सरकार होती है जिसका लक्ष्‍य सेवा,समर्पण और जनता से सच्‍चाई की बात करना होता है। दूसरी सरकार ऐसी होती है जिसका लक्ष्‍य झूठ,लालच और लूट होता है। मौजूदा केंद्र व राज्य सरकार दूसरे तरह वाली सरकार है। आज लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा महिलाशक्ति को ताकत दे रहा है।भाजपा लड़की हूं, लड़ सकती हूं के संघर्ष से इतना भयभीत है कि कांग्रेस को मैराथन दौड़ की अनुमति नहीं दे रही है।भाजपा खुद की रैली करती है लेकिन दूसरे को परिमिशन भी नहीं दे रही है उत्तर प्रदेश की योगी सरकार तानाशाह हो गयी है।

प्रियंका गुप्ता ने आगे बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने मैराथन की पूरी तैयारी कर ली है। हजारों लड़कियों ने मैराथन में भागीदारी के लिए फार्म भरा है और अपनी रुचि दिखाई है। ऐसे में मैराथन दौड़ को अनुमति ना देना नारी शक्ति का अपमान है।कांग्रेस का सरकार से निवेदन है कि सरकार उत्तर प्रदेश पुलिस को अनुमति देने के लिए आदेशित करें,अन्यथा कांग्रेसी इसे मुद्दा बनाएगी। उत्तर प्रदेश में जन-जन तक खासतौर से महिलाओं के बीच ले जाएगी और भाजपा की महिला विरोधी सोच को उजागर करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button