रिश्तों का दर्दनाक पहलू

अजय सिंह

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पिता अपनी मृत बेटी के शव के साथ कई महीनों तक रहा। सदर बाजार के तेली मोहल्ले के निवासी और रिटायर्ड क्लर्क उदय भान विश्वास की 34 वर्षीय बेटी प्रियंका की कुछ महीने पहले मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार करने के बजाय, पिता शव को घर में रखकर उसके साथ रहने लगा और बदबू को बाहर जाने से रोकने के लिए उस पर लगातार परफ्यूम छिड़कता रहा।

कुछ समय बाद वह घर पर ताला लगाकर हरिद्वार चला गया। करीब चार महीने बाद जब रिश्तेदारों ने उसे खोज निकाला और कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने शव घर में होने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर का ताला तोड़ा, तो उन्हें बिस्तर पर युवती का सड़ा-गला शव कंकाल के रूप में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पिता को हिरासत में लेकर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button