धान का समर्थन मूल्य 2040/-कुन्तल

अयोध्या। खरीद विपणन वर्ष 2022-23 के अन्तर्गत 01 नवम्बर 2022 से शासन द्वारा घोषित धान के समर्थन मूल्य धान कामन रू0 2040/-कुन्तल एवं धान ग्रेड ‘ए‘ रू0 2060/- कुन्तल की खरीद सरकारी धान क्रय केन्द्रों पर की जायेगी। इसके लिए केन्द्रों की स्थापना प्रक्रियान्तर्गत है। अधिकाशं केन्द्र पूर्व निर्धारित स्थान पर ही खोले जायेगें। धान विक्रय के लिए कृषकों को अपना रजिस्ट्रेशन खाद्य एवं रसद विभाग के विभागीय पोर्टल  fcs.up.gov.in पर कराना अनिवार्य होगा। किसान बन्धु पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने से पूर्व पंजीयन से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी जो पोर्टल पर उपलब्ध करायी गयी है, उसका अध्ययन कर लें, जिससे कि पंजीकरण करते समय किसी प्रकार की कठिनाई न हो और आपका पंजीकरण सही से पूर्ण हो जाये।

धान की सामान्य किस्म का एमएसपी फसल वर्ष 2022-23 के लिए पिछले वर्ष के 1,940 रुपये से बढ़ाकर 2,040 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। धान की ‘ए’ ग्रेड किस्म का समर्थन मूल्य 1,960 रुपये से बढ़ाकर 2,060 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। धान खरीफ की प्रमुख फसल है, जिसकी बुवाई शुरू हो चुकी है।

पंजीकरण करते समय इस बात का ध्यान दिया जाये कि आपका आधार आपके बैंक खाते से लिंक हो, जिससे कि भुगतान में कोई समस्या न हो। आधार से आपका बैंक खाता लिंक है अथवा नहीं, इसकी जाँच करने हेतु स्टेप-1 में बायी ओर दिये गये लिंक (आधार से लिंक बैंक खाता जाँचने हेतु यहाँ क्लिक करें) पर क्लिंक करके खाते कि सक्रियता की पुष्टि की जा सकती है। उक्त जानकारी सम्भागीय खाद्य नियंत्रक, अयोध्या सम्भाग अयोध्या ने दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button