भ्रष्टाचार के दलदल डूबा विपक्ष-उपमुख्यमंत्री

हिमांशु दुबे

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सहित इंडी गठबंधन में शामिल सभी विपक्षी दलों पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने से रोकने के लिए भ्रष्टाचार के दलदल डूबी हुई सभी विरोधी पार्टियां एक हो गई हैं। उन्होंने कहा प्रदेश में भाजपा की आंधी चल रही है और विपक्ष की हवाईंया उड़ी हुई हैं। केशव प्रसाद मौर्य ने आज अमरोहा में पार्टी द्वारा आयोजित बूथ सम्मेलन में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। भ्रष्टाचार के दलदल डूबा विपक्ष-उपमुख्यमंत्री

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले दस वर्षों में प्रत्येक क्षेत्र में भारत तेजी से आगे की ओर बढ़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दशकों तक सत्ता में रहकर अपने परिवार की आर्थिक व राजनैतिक तरक्की के लिए काम किया। जबकि मोदी पिछले दस वर्षों मे सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के संकल्प के साथ गरीबों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं के आर्थिक व सामाजिक तरक्की के लिए काम किया है।

उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा बताते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने वादों को कभी पूरा नही किया। जब कांगेस सत्ता मे थी तब न गरीबों का ध्यान दिया गया न किसानों का न अगड़ों का ख्याल रखा न पिछडे़ के विकास और उनके उत्थान के लिए कोई काम किया। श्री मौर्य ने बूथ सम्मेलन में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओ का आह्वान करते हुए कहा कि इस बार 2019 में हुई जीत से भी आगे बढ़ना है। जिस तरह कश्मीर से धारा 370 हटाई गई, उसी तरह ही बूथ पर 370 वोटों को बढ़ाकर हर बूथ पर कमल खिलाना है और मोदी जी को जिताना है। भ्रष्टाचार के दलदल डूबा विपक्ष-उपमुख्यमंत्री

Related Articles

Back to top button