एक वर्ष का विशेष प्रशिक्षण01 अप्रैल से प्रारम्भ

अयोध्या। राज्य सरकार की योजना के अन्तर्गत समाज के अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ी जाति के बेरोजगार शिक्षित युवक/युवतियों को सेवायोजित कराने के लिए क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय अयोध्या के अन्तर्गत शिक्षण एवं मार्गदर्शन केन्द्र के माध्यम से एक वर्ष का विशेष प्रशिक्षण 01 अप्रैल 2022 से प्रारम्भ होगा। जनपद के अनूसूचित जाति/जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने हाईस्कूल में अंग्रेजी विषय के साथ इण्टरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण कर ली हों, 18 से 35 वर्ष के बीच की आयु के हों तथा क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत हों, उपरोक्त प्रशिक्षण के लिए अपना आवेदन पत्र शिक्षण एवं मार्गदर्शन केन्द्र, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय (निकट क्षत्रिय बोर्डिंग हाउस, लालबाग, फतेहगंज) अयोध्या में दिनांक 28 मार्च 2022 को सायं 5 बजे तक जमा कर दें। साक्षात्कार दिनांक 29 मार्च 2022 को होना है, आवेदन पत्र का प्रारूप कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा है। केन्द्र में हिन्दी टंकण एवं हिन्दी आशुलिपि के साथ सामान्य गणित, कम्प्यूटर, सचिवीय पद्धति तथा बुक कीपिंग एण्ड एकाउण्टेन्सी सामान्य अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, सामान्य हिन्दी आदि विषयों का प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके साथ ही प्रशिक्षण अवधि में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के प्रशिक्षार्थियों को उपलब्धता के आधार पर 200 रूपये (दो सौ रूपये) प्रतिमाह की दर से छात्रवृत्ति भी देय है। अभ्यर्थी अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा आधार कार्ड के साथ उक्त तिथि को इस कार्यालय में उपस्थित हों। इस हेतु अभ्यर्थियों को कोई मार्ग व्यय देय न होगा। उक्त जानकारी श्री पद्मवीर कृष्ण सहायक निदेशक, सेवायोजन ने दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button