पटाखा बनाते समय विस्फोट एक की मौत, चार जख्मी

पटाखा बनाते समय एक मकान में हुआ विस्फोट एक की मौत, चार जख्मी

लखनऊ। बख्शी तालाब के बरगदी गांव में एक मकान में जोरदार विस्फोट हुआ। विस्फोट इतना तेज था कि पूरा मकान ढह गया। इस घटना में पाँच लोग घायल हो गये। सभी घायलों को नजदीक के सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां ईलाज के दौरान एक की मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पड़ताल में जुट गई है।जानकारी के मुताबिक जिस मकान में विस्फोट हुआ वहां पर पटाखा बनाने का काम होता था। घायल में सलमान 25 वर्ष पुत्र शहीद, सैफ 17वर्ष पुत्र असलम ,समर 8 वर्ष पुत्र सलमान ,शबनम 35 वर्ष पत्नी असलम,जकिरा 50 वर्ष पत्नी स्व खलील। जबकि जुबैर 30 वर्ष पुत्र खलील की मौत हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button