निर्माणाधीन इमारत का लिंटर गिरा एक की मौत

अयोध्या में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत 11 निकाले गये।

अयोध्या में एक बड़ा हादसा हुआ है। निर्माणाधीन 3 मंजिला इमारत की छत का लिंटर अचानक से गिर पड़ा।जिसके मलबे के नीचे 12 मजदूरों के फंसे होने की सूचना के बाद पुलिस ने रेस्क्यू शुरू कर दिया। मुमताज नगर घाटमपुर के पास स्थित एक तीन मंजिला इमारत पर मंगलवार को लिंटर पड़ रहा था। तभी अचानक इमारत गिर गए जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि 11 मलबे से निकाल लिए गए हैं।तो वही एक मजूदर की हालत खराब होने पर उसे अस्पताल भेजा गया। मगर, उसे डॉक्टरों से मृत घोषित कर दिया है।घायल मजदूरों का इलाज चल रहा है। इसमें कुछ सदमे में हैं।

मृतक मजदूर मोहित सिंह सरियावां अयोध्या का रहने वाला था। अभी मलबे में और मजदूर होने की आशंका है। घटना के समय 30 से ज्यादा मजदूरों के वहां होने की बात सामने आ रही है। मौके पर एसपी सिटी पुलिस बल के साथ मौजूद हैं।बता दें कि यह हादसा अचानक और इतना भयंकर था कि उसे देखने वाले तक कांप उठे। पुलिस भी घटनास्थल को देख पहले तो सहम गई। मगर, उसकी हिम्मत के चलते 11 मजदूरों की जान फिलहाल बच गई है। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।दरसअल आज शाम छत का लिंटर गिरने से 12 श्रमिक लिंटर के नीचे दब गए। कोतवाली कैंट के इंडस्ट्रियल एरिया के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग में हादसा हुआ है। पुलिस के अनुसार सभी 12 मजदूर निकाल लिए गए हैं। इसमें एक मजदूर हालत ज्यादा खराब होने पर उसे अस्पताल भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button