द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को थाना दिवस/समाधान दिवस का आयोजन-जिलाधिकारी

अयोध्या।  जिलाधिकारी अनुज कुमार झा द्वारा कोविड-19 प्रोटोकाल के तहत प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक थाना दिवस/समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा। इसका थानावार दिनांक 24 जुलाई 2021 से 9 अक्टूबर 2021 तक जिलाधिकारी द्वारा रोस्टर जारी किया गया है। इसमें सम्बंधित क्षेत्र के मजिस्टेªट/नामित मजिस्टेªट एवं थाना क्षेत्र के प्रभारी आदि भाग लेंगे। रोस्टर के हिसाब से थाना दिवस दिनांक 24 जुलाई 2021, 14 अगस्त, 28 अगस्त, 11 सितम्बर, 25 सितम्बर व 9 अक्टूबर 2021 को आयोजित किये जायेंगे। थाना दिवस में प्राप्त शिकायतों की सुनवाई उपस्थित प्रभारी अधिकारी द्वारा की जायेगी तथा शिकायत की प्रकृति के आधार पर पुलिस अथवा राजस्व कर्मियों अथवा संयुक्त रूप से पुलिस एवं राजस्व कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिये जायेंगे।

निस्तारित प्रत्येक मामले की प्रवृष्टि जी0डी0 में दर्ज की जाय ताकि भविष्य में उसी शिकायत के पुनः प्राप्त होने पर उक्त प्रवृष्टि के आधार पर वैधानिक कार्यवाही किया जाना संभव हो सकें। समस्त शिकायतें समाधान दिवस के रजिस्टर में अंकित की जायेंगी। शिकायतों का निस्तारण भी संक्षेप में दर्ज किया जायेगा। प्रत्येक सम्पूर्ण समाधान दिवस पर समस्त थानों का समाधान दिवस रजिस्टर जिला मजिस्टेªट/पुलिस प्रमुख अथवा उप जिला मजिस्टेªट/पुलिस क्षेत्राधिकारी को अवलोकित कराया जायेगा। मण्डलायुक्त/पुलिस महानिरीक्षक द्वारा भी प्रत्येक समाधान दिवस पर जनपद के किन्हीं दो थानों का निरीक्षण किया जा सकता है। समाधान दिवस के दिन सम्बंधित क्षेत्र के राजस्व कर्मी एवं पुलिस कर्मी थाने पर उपस्थित रहेंगे। नगरीय क्षेत्रों के थानों पर सम्बंधित नगर निकाय के सहायक नगर आयुक्त/अधिशाषी अधिकारी तथा विकास प्राधिकरण के सचिव अथवा सक्षम अधिकारी उपस्थित रहेंगे। समस्त अद्यतन आदेशों/निर्देशों यथा-हैण्ड सैनेटाइजेशन, सोशल डिस्टेंसिंग एवं पर्याप्त स्वच्छता व्यवस्था आदि की व्यवस्था की जायेगी। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button