पं0दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती पर भाजपा बूथ स्तर पर आयोजित करेगी कार्यक्रम

हिमांशु दुबे

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी कल 25 सितम्बर को पं0 दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती पर पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करेगी। पार्टी के प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनेंगे और पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके कृतित्व, व्यक्तित्व और विचारों पर चर्चा करेंगेे।


उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केकेसी तिराहा स्थिति पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी की स्मृतिका पर जा कर पुष्पाजंलि अर्पित करेंगे। जबकि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेेन्द्र सिंह जी कानपुर ग्रामीण, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह प्रयागराज के उत्तरी विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होगें तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जी सायं 4 बजे पं0 दीनदयाल नगर (चंदौली) स्थित पं. दीनदयाल स्मृति उपवन में आयोजित कार्यक्रम में भी सम्मिलित होंगे।, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य चित्रकूट, ब्रजेश पाठक सिद्धार्थनगर और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह जी राजधानी लखनऊ में पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी की जयन्ती पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होगें। जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल लखनऊ में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयन्ती पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होगें।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितम्बर 1916 को मथुरा जिले के “नगला चन्द्रभान” ग्राम में हुआ था। उनके पिता का नाम भगवती प्रसाद उपाध्याय था, जो नगला चंद्रभान (फरह, मथुरा) के निवासी थे। उनकी माता का नाम रामप्यारी था, जो धार्मिक प्रवृत्ति की थीं। पिता रेलवे में जलेसर रोड स्टेशन के सहायक स्टेशन मास्टर थे। रेल की नौकरी होने के कारण उनके पिता का अधिक समय बाहर ही बीतता था। कभी-कभी छुट्टी मिलने पर ही घर आते थे।संघ के माध्यम से ही उपाध्याय जी राजनीति में आये। 21 अक्टूबर 1951 को डॉ० श्यामाप्रसाद मुखर्जी की अध्यक्षता में ‘भारतीय जनसंघ’ की स्थापना हुई। गुरुजी (गोलवलकर जी) की प्रेरणा इसमें निहित थी। 1952 में इसका प्रथम अधिवेशन कानपुर में हुआ। उपाध्याय जी इस दल के महामंत्री बने। इस अधिवेशन में पारित 15 प्रस्तावों में से 7 उपाध्याय जी ने प्रस्तुत किये। डॉ० मुखर्जी ने उनकी कार्यकुशलता और क्षमता से प्रभावित होकर कहा- “यदि मुझे दो दीनदयाल मिल जाएं, तो मैं भारतीय राजनीति का नक्शा बदल दूँ।”


बूथ स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में केन्द्र व राज्य सरकार के मंत्रिगण, पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि निगम, बोर्डो के अध्यक्ष उपाध्यक्ष व अन्य प्रमुख नेता सम्मिलित होगें। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह जी ने शनिवार को पार्टी के सभी क्षेत्रीय अध्यक्षों, जिला प्रभारियों, जिला अध्यक्षों व मंडलध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक कर पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी की जयन्ती पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button