05 जुलाई को होगा वृहद पौधारोपण अभियान-जिलाधिकारी

अयोध्या। मिशन 35 करोड़ के तहत इस साल वन महोत्सव के पहले दिन 05 जुलाई 2022 को 25 करोड़ पौधारोपण का रिकार्ड बनाये जाने के उद्देश्य से जनपद के निर्धारित लक्ष्य कुल 40.99 लाख पौधा का रोपण चरणबद्व रूप से किया जायेगा। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप जनपद स्तर पर वृक्षारोपण जन आन्दोलन के अन्तर्गत प्राप्त लक्ष्य के क्रम में जनपद में दिनांक 05 जुलाई 2022 को 29,28757 पौधे, दिनांक 06 जुलाई  को 292750 पौधे, दिनांक 07 जुलाई को 292750 पौधे तथा दिनांक 15 अगस्त 2022 को 585500 पौधों कुल 4099757 पौधों को चरणबद्व रूप से रोपित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि 05 जुलाई 2022 को जनपद में आयोजित हो रहे पौधारोपण महाअभियान में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा पंचवटी की स्थापना डाभासेमर स्थित ग्राम्य विकास संस्थान में किये जाने की संभावनाा है, जिसकी तैयारियांे के सम्बंध में सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

सहायक निदेशक सेवायोजन ने बताया कि सशस्त्र बलों में काम करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिये एक सुनहरा अवसर है। भारतीय वायु सेना में अग्निवीर वायु की भर्ती हेतु आॅनलाइन आवेदन दिनांक 24 जून 2022 से प्रारम्भ हो चुका है। आनलाइन आवेदन पोर्टल दिनांक 05 जुलाई 2022 शाम 5 बजे तक खुला रहेगा। ऐसे सभी अभ्यर्थी जो इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण हैं तथा 23 वर्ष से कम उम्र के हैं, भर्ती में आवेदन कर सकते हैं।

जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन विभागध्यक्षों द्वारा वन विभाग की पौधशालाओं से पौधों का उठान कार्यक्रम के प्रारम्भ होने से पूर्व सुनिश्चित कर लिया जाय। वृहद पौधारोपण अभियान में जलवायु की अनुकूलता और स्थानीय मांग के अनुसार औषधीय, फलदार, इमारती सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किया जायेगा। वृहद पौधारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाएं, सिविल सोसाइटी, एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केन्द्र, विभिन्न क्लब व संगठनों और किसान उत्पादक संगठनों से जुड़े लोगों के साथ पर्यावरण सेनानियों की भी सहयोग की आवश्यकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button