अब द्वारिका धीस भी बी0एम0 यादव के समर्थन में…

सुल्तानपुर की इसौली सीट पर भाजपा अभी तक सिर्फ एक बार चुनाव जीती है। मोदी लहर में भाजपा प्रत्याशी रनर रहा। यूपी की यह सीट इतनी अहम है कि यहां से मुख्यमंत्री चुना गया था। करीब ढ़ाई दशक से यह सीट सपा-बसपा के इर्द-गिर्द रही।वर्ष 1980 के चुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्रीपति मिश्र ने चुनाव लड़ा तो इसौली की जनता ने इस बार विधायक नहीं प्रदेश का मुख्यमंत्री चुनकर भेजा था। चुनाव जीतने के बाद श्रीपति मिश्र सत्ता में रहते हुए वर्ष 1982 में प्रदेश के मुख्यमंत्री चुने गए। अपने मुख्यमंत्री काल में श्रीपति मिश्रा ने विधानसभा क्षेत्र की सड़कों का निर्माण कार्य करवाने के साथ इसौली घाट पर एक पुल का निर्माण करवाया। साथ ही बल्दीराय में एक महिला अस्पताल की आधारशिला रखी। यह आज भी मौजूद है, लेकिन क्षेत्र के लोगों का दुर्भाग्य रहा कि उक्त अस्पताल के निर्माण हो जाने के बाद भी अभी तक स्वास्थ्य विभाग के शीर्ष अधिकारियों ने गैर जिम्मेदाराना रुख अख्तियार करके किसी डॉक्टर और कर्मचारी की नियुक्ति नहीं की।

इसौली से कांग्रेस प्रत्याशी बीएम यादव के समर्थन में आज प्रचार करने छत्तीसगढ़ के विधायक द्वारिका धीस यादव यहां वलीपुर पहुंचे। अंग्रेजो ने देश को बांटकर लंबे समय तक शासन किया वही काम हिंदुस्तान में आज एक पार्टी कर रही है। जो भविष्य के लिए हम सबके और देश के हित में नहीं है।वादों को पूरा नहीं करती भाजपा अगर देश का भविष्य चाहते हैं तो जैसे हमारे स्वतंत्रा संग्राम सेनानियों ने लड़ा था वैसी लड़ाई की आपको लोकतंत्र में ज्यादा लड़ाई की आवश्कता नहीं है। केवल दो मिनट में पंजे पर बटन दबाना है आपका उद्देशय पूरा हो सकता है। हमारे पास बताने के लिए कांग्रेस पार्टी का गौरव शाली इतिहास और दूसरी बात जब भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती है वो घोषणा करती है लेकिन उसे पूरा नहीं करती। भारतीय जनता पार्टी का घोषणा पत्र आय है सबसे ज्यादा बड़े बड़े वादों को लेकर भाजपा आई है। दो बार केंद्र में वो सरकार बनाकर आई है कौन सा घोषणा पत्र का वादा उसने पूरा किया है। इस बात को पूछने की जरुरत आपकी है।

उन्होंने कहा कि हमें इस बात को भी याद कराने की जरुरत है कि यही पर जब पहली बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने थे तो उन्होंने कहा था कि हिंदुस्तान के हर नागरिक के खातो में 15 लाख डाले जाएंगे। इसे अब पूछने की जरुरत है। बेरोजगारों को रोजगार देने की बात कही थी कितने बेरोजगार आज नौकरी में हैं आप किसी भी गांव में जाकर देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश हिंदुस्तान की शान है लेकिन आज जब से कांग्रेस की सरकार उत्तर प्रदेश की सत्ता से बाहर हुई है उत्तर प्रदेश बदहाल हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button