नोएडा जेल ने कारागार विभाग नाम किया रोशन

राकेश यादव
राकेश यादव

नोएडा जेल ने कारागार विभाग नाम किया रोशन। जन भवन की प्रादेशिक शाक भाजी प्रदर्शनी में जीते कई पुरस्कार।नोएडा जेल अधीक्षक राज्यपाल की चल वैजयंती से हुए सम्मानित।

लखनऊ। राजधानी के जन भवन में आयोजित प्रादेशिक शाक भाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में जिला कारागार गौतमबुद्धनगर के उत्कृष्ट शाक भाजी उत्पादो को सर्वोत्तम-सर्वाधिक 08 पुरस्कार (गाजर-प्रथम, चुकन्दर प्रथम, आलू-द्वितीय, बैंगन-द्वितीय, कद्दू-तृतीय, मूली-तृतीय, सलाद-तृतीय, प्याज-मशरूम-तृतीय) प्राप्त होने पर ’’श्री राज्यपाल चल वैजयन्ती’’ प्रदान कर सम्मानित किया गया।

जिला कारागार गौतमबुद्धनगर से अधीक्षक बृजेश कुमार ने महामहिम राज्यपाल से पुरस्कार ग्रहण किया गया।
जिला कारागार गौतमबुद्धनगर के अधिकारी/कर्मचारी एवं बंदियों के कठोर परिश्रम, लगन एवं उत्साह से शाक भाजी मशरूम आदि का उत्पादन किया गया तथा अन्य आस-पास की जेलों को हरी सब्जी की आपूर्ति की गई है। इस कार्य के लिए सभी प्रशंसा के पात्र है। इनके इस उत्कृष्ट प्रेरणादायी कार्य से सभी कारागारों को सकारात्मक बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।

Related Articles

Back to top button