दीपोत्सव समस्त तैयारियां कल 10 बजे तक पूर्ण करें-नितीश कुमार

अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय द्वारा आज पंचम दीपोत्सव को भव्यता के साथ मनाने के सम्बंध में इससे सम्बंधित अधिकारियों के साथ आवश्यक समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी तैयारियां की जानी है आज वह प्रत्येक दशा में पूरा कर लें। प्रातः उसका भ्रमण कर पुनः समीक्षा करें। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि जो महानुभावों के दीपोत्सव के आयोजन हेतु कार्ड आदि वितरण किये जाने है। उसके विगत वर्ष के परम्पराओं आदि को ध्यान में रखते हुये आज से लेकर कल तक कार्ड वितरण की कार्यवाहियां पूरी कर ले। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि जिन महानुभावों को आमंत्रित किया जाना है उससे सम्बंधित अधिकारी जिनकी डियुटी लगायी गयी है उनको निमंत्रण मिला आदि की पुष्टि कर लें तथा उनको सम्मान से कार्यक्रम स्थल में ले जाने आदि की व्यवस्था करायें। इसमें सम्बंधित अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें इसमें प्रभारी अधिकारी मजिस्टेªट एवं पुलिस अधिकारी बेहतर समन्वय से कार्य करें। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि विगत वर्ष की भांति मीडिया सेंटर अन्तर्राष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में बनाया जा रहा है।

इसमें पूरा कम्प्यूटर, प्रिन्टर, इंटरनेट व्यवस्था प्रत्येक दशा में कल 10 बजे तक पूरा कर लिया जाय तथा सूचना निदेशक द्वारा मीडिया एडवाइजरी 2021 जारी करते हुये यह अपेक्षा की गयी है कि कोविड-19 प्रोटोकाल (मास्क का प्रयोग, सोशल डिस्टेंसिंग, सेनेटाइजर का प्रयोग आदि) के अनुसार निर्धारित आदेशों का पालन करना अनिवार्य होगा तथा जो मानक के अनुसार कोविड-19 प्रोटोकाल को मानते हुये प्रतिनिधियों आदि के जो पास निर्गत किये जाने है वह स्थानवार चिन्हित करते हुये कल 12 बजे तक पूरा कर लिया जाय तथा मीडिया सेंटर में दोपहर के बाद मीडिया ब्रीफिंग भी की जायेगी तथा मीडिया को समुचित रूप से खान-पान आदि की भी व्यवस्था बाहर वाले प्रतिनिधियों को विशेष रूप से किया जायेगा तथा कार्यक्रम स्थल पर प्रत्येक दशा में मीडिया बंधु कार्यक्रम शुरू करने के पूर्व एक घंटा पूर्व अपना स्थान ग्रहण कर लें।

दीपोत्सव सम्बंधित समस्त तैयारियां कल 10 बजे तक कर लिया जाय। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि दिनांक 02 नवम्बर 2021 को 10 बजे झांकी का रिहर्सल होगा जो मुख्य मार्ग से बिड़ला धर्मशाला होते हुये नयाघाट रामकथा पार्क में समाप्त होकर साकेत महाविद्यालय आयेगी तथा दोपहर के आसपास टेªबल एण्ड टूर से सम्बंधित कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा तथा 3 नवम्बर 2021 को मुख्य कार्यक्रम होगा जिसमें अयोध्या धाम की विकास योजनाओं का प्रस्तुतिकरण हेरिटेज टुअर संगोष्ठी, राम की पैड़ी पर डी होलोग्रैफिक शो तथा प्रोजेक्शन मैपिंग, लेजर शो, सरयू जी की आरती, रामायण चित्र प्रदर्शनी का आयोजन, विभिन्न प्रदेशों की रामलीलायें एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, श्रीलंका एवं जनकपुर धाम की रामलीला, अयोध्या में पूर्ण हुई योजनाओं का लोकार्पण तथा नवीन योजनाओं का शिलान्यास, अयोध्या धाम की विकास परियोजनाओं का प्रस्तुतीकरण, अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित पुस्तकों का विमोचन, राम शिल्प बाजार का आयोजन, भरत कुण्ड एवं अयोध्या शहर के विभिन्न स्थलों पर रामायण पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां फीड की जायेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button