कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष बृजलाल खाबरी

 सचिन रावत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने एवं उनके साथ सभी प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व मंत्री अजय राय, विधायक वीरेन्द्र चौधरी, पूर्व मंत्री नकुल दुबे, अनिल यादव, योगेश दीक्षित ने आज कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित समारोह में अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण से पूर्व नवनियुक्त अध्यक्ष खाबरी  एवं सभी प्रांतीय अध्यक्षों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सरदार पटेल, बाबा साहब भीम राव अम्बेड़कर, पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी, एवं राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष डा0 प्रमोद पाण्डेय एवं उनके स्वंयसेवकों द्वारा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर गाड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने पदभार ग्रहण कराया और उनको बधाई दी।वही  सभी प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी,नकुल दुबे, वीरेंद्र चौधरी, अजय राय,अनिल यादव,और योगेश दीक्षित ने भी पदभार ग्रहण किया इस मौके पर वरिष्ठ नेताओं में प्रमोद तिवारी, पी एल पुनिया और सलमान खुर्शीद, प्रदीप माथुर, जफर अली नकवी सहित पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और अंशू अवस्थी , सैफ अली नकवी,सहित तमाम नेता भी मौजूद।कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहा की मैं जिस जाति से आता हूं, उसे देश में सम्मान से कम देखा जाता है।वही तो दलित समाज में बहुत से जातिया है लेकिन मैं चमार जाती से आता हूँ। मगर प्रियंका गांधी राहुल गांधी ,सोनिया गांधी ने जिम्मेदारी सौंपी है। यह मेरे लिए बड़ी चुनौती है। कांग्रेस को यूपी में मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि संगठन को साथ लेकर चलना है, दिन-रात करके प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करना है।’उन्होंने कहा आज महंगाई बेरोजगारी बड़ी लड़ाई है। हम इस चुनौती का डटकर मुकाबला करेंगे। नगर निगम का चुनाव हमारे लिए चुनौती है। इसमें अच्छा करेंगे तो 2024 का चुनाव भी हमारी झोली में होगा पार्टी दफ्तर में बृजलाल खाबरी ने गांधी जी को नमन किया।

प्रवक्ता सचिन रावत ने बताया कि अपने पदभार ग्रहण के दौरान अपने सम्बोधन में प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा सभी जाति धर्म को सदैव उचित सम्मान दिया है।आज एक बार पुनः कांग्रेस नेतृत्व ने मेरे जैसे एक सामान्य व दलित परिवार के व्यक्ति पर विश्वास व्यक्त करते हुए मुझे प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी हैं।कांग्रेस पार्टी ने हमेशा जाति,धर्म संप्रदाय से ऊपर उठकर जन सामान्य की बेहतरी के लिए कार्य किया  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री खबरी ने राष्ट्रीय महासचिव यूपी कांग्रेस प्रभारी आदरणीय प्रियंका गांधी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रदेश भर से आए कांग्रेस जनों को विश्वास दिलाया कि सभी निष्ठावान और ईमानदार व मेहनती कार्यकर्ताओं की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी स्तर पर सभी कांग्रेसजनों की भरपूर सेवाएं लेने के साथ ही उचित सम्मान दिया जाएगा।

इसी क्रम में प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने संबोधित करते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने जो मुझ पर विश्वास जताया मैं निश्चित रूप से उसमें खरा उतरने की कोशिश करूंगा। मुझे जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उसका मैं पूरी निष्ठा से निर्वहन करूंगा। मेरी इच्छा थी कि मुझे जमीन पर काम करने का मौका मिले जिसको देखते हुए आदरणीय सोनिया गांधी पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एवं राष्ट्रीय महासचिव/ प्रियंका गांधी ने मुझे प्रांतीय अध्यक्ष बनाकर कार्य करने का अवसर प्रदान किया।

प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने अपने सम्बोधन में आज के दिन महत्वूपर्ण बताते हुए कहा कि नेतृत्व ने जो विश्वास मुझ पर जताया है उसे मैं पूरी ईमानदारी से पूरा करने का प्रयास करूंगा। वर्तमान समय में चुनौतियां बहुत है जिससे हमें डट कर समाना करना होगा। मैं आपको महादेव की कसम खाकर विश्वास दिलाता हूं कि आपको जब कभी जहां कहीं मेरी आवश्यकता होगी मैं आप सभी कांग्रेसजनों के साथ कदम से कदम मिलाकर जनसंघर्ष की हर लड़ाई लड़ने के लिए तत्पर रहूंगा।

प्रांतीय अध्यक्ष विधायक वीरेन्द्र चौधरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि कांग्रेस की विरासत देश की विरासत है, जिसको आज कुछ बड़ी ताकते तोड़ना चाहती है। ऐसे में हमें एक साथ उनका डटकर सामना करने की जरूरत है। हमें गर्व होना चाहिए कि जिस प्रकार हमारी नेता सोनिया गांधी , राहुल गांधी, प्रियंका गांधी जनता के मुद्दों पर सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई जारी रखी है उससे जनता के बीच में कांग्रेस पार्टी व उसके नेतृत्व के प्रति विश्वास जगता दिखाई दे रहा है और एक दिन हमें अवश्य सफलता प्राप्त होगी।

प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने अपने सम्बोधन में कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने जो मुझे जिम्मेदारी सौपी है उसका आभार व्यक्त करता हूं। हमें एक साथ मिलकर इस देश व प्रदेश की गंूगी, बहरी अराजक सरकार को उखाड़ फेंकना है इसके लिए हम रात दिन मेहनत करगें और कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।

प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में हमारे चुनौतियां बहुत सारी हैं ऐसे में हम सब को मिलकर एक साथ काम करने की आवश्यकता है। हमारे नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में जो भारत जोड़ो यात्रा चलायी जा रही जिसको जनता का अपार समर्थन मिल रहा है हम यह कह सकते हैं कि आने वाले दिनों में हमें सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित ने अपने संबोधन में कहा कि प्रियंका गांधी द्वारा जो मुझे उत्तरदायित्व मिला है उसका मैं पूरा निष्ठा व ईमानदारी के साथ निर्वाहन करूंगा। कांग्रेस पार्टी को जहां कहीं भी मेरी जरूरत होगी मैं वहां उपस्थित होकर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का प्रयास करूंगा।

बृजलाल खाबरी

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बने बृजलाल खाबरी, 6 प्रांतीय अध्यक्ष भी घोषित कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष के तौर पर बृजलाल खाबरी के नाम पर मुहर लगा दी है। बृजलाल खाबरी पूर्व सांसद रहे हैं। बसपा संस्थापक कांशीराम के साथ मिलकर उन्होंने सांगठनिक काम किया है।साथ ही साथ यूपी कांग्रेस ने छः प्रांतीय अध्यक्ष भी बनाए हैं। प्रांतीय अध्यक्षों में पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व विधायक व मंत्री अजय राय, नकुल दुबे, फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी, पिछली कमेटी में पदाधिकारी रहे अनिल यादव (इटावा) और प्रशासन प्रभारी योगेश दीक्षित को प्रांतीय अध्यक्ष बनाया गया है।यूपी कांग्रेस ने पूरे प्रदेश को छः हिस्सों में बाँट दिया है-पश्चिम,ब्रज, अवध, बुंदेलखंड, प्रयाग और पूर्वांचल। यह बँटवारा राजनीतिक-सांस्कृतिक आधार पर किया गया है। हर ज़ोन पर राष्ट्रीय सचिवों की तैनाती पहले ही महासचिव प्रियंका गांधी ने कर दी है। अब हर ज़ोन पर एक प्रांतीय अध्यक्ष होगा। यूपी कांग्रेस ने अपने संगठन को ज़मीन पर मजबूत करने के लिए यह सांगठनिक बंटवारा किया है। यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष और प्रांतीय अध्यक्षों का नाम घोषित किया गया है उनके पास संगठन का एक लम्बा अनुभव रहा है। सिर्फ़ इतना ही नहीं बृजलाल खाबरी, नकुल दुबे, अजय राय, नसीमुद्दीन सिद्दीकी और वीरेंद्र चौधरी के पास चुनावी राजनीति का लम्बा अनुभव भी रहा है। दूसरी तरफ़ योगेश दीक्षित और अनिल यादव इटावा के पास एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के संगठन की मजबूत पृष्ठभूमि रही है।प्रांतीय अध्यक्षों के जरिए कांग्रेस ने साधा मज़बूत जातीय समीकरण,यूपी कांग्रेस ने एक तरफ़ बृजलाल खाबरी को अध्यक्ष बनाकर दलित समाज में मैसेज दिया है। वहीं प्रांतीय अध्यक्षों में दो ब्राह्मण, एक मुस्लिम, एक भूमिहार और पिछड़ी जाति से दो प्रांतीय अध्यक्ष बनाया है। सिर्फ इतना ही नहीं उनके कार्यक्षेत्र भी उनके जातीय आधार पर बांटे जाएँगे। सूत्रों की मानें तो पूर्वांचल में वीरेंद्र चौधरी, प्रयाग में अजय राय, अवध में नकुल दुबे, ब्रज में यादवलैंड से आने वाले अनिल यादव(इटावा) और बुंदेलखंड में योगेश दीक्षित को जिम्मेदारी दी जाएगी।

प्रवक्ता सचिन रावत ने बताया कि पदभार ग्रहण समारोह में उपस्थित उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल नेता आराधना मिश्रा ‘‘मोना’’ राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, सत्यनारायण पटेल, प्रदीप नरवाल, तौकीर आलम, नीलांशू चतुर्वेदी, राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व सांसद पीएल पुनिया, जफ़र अली नकवी, कमल किशोर कमाण्डो, अजय कुमार लल्लू, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, पूर्व विधायक विवेक बंसल, श्याम किशोर शुक्ला, सतीश अजमानी, हरीश बाजपेई, दयानंद शुक्ला, धीरेन्द्र सिंह धीरू, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह, प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह, विवेकानंद पाठक, शरद मिश्रा, सुबोध श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव अनिल यादव, ज्ञानेश शुक्ला, दुर्गविजय सिंह, मीडिया संयोजक अशोक सिंह, अंशू अवस्थी, ललन कुमार, प्रदेश प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय, विकास श्रीवास्तव, पंकज तिवारी, संजय सिंह, विशाल सिंह राजपूत, सचिन रावत, प्रियंका गुप्ता, रफत फातिमा, द्विजेन्द्र त्रिपाठी, वीरेन्द्र मदान, मनोज तिवारी, सीमा चौधरी, पिन्टू शुक्ला, नरेन्द्र शुक्ला, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, आलोक प्रसाद, सुशील कुमार बाल्मीकि, विषम सिंह, सरलेश रावत, मनोज यादव, अंशू त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, शहर अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव अज्जू सहित प्रदेश भर के आये प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व सांसद एवं विधायक, पूर्व व वर्तमान जिला/शहर अध्यक्ष तथा उनकी कार्यकारिणी, सहित भारी संख्या में कांग्रेसजनों ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष और सभी प्रांतीय अध्यक्षों का फूलमाला के साथ स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button