नेताजी की हालत नाजुक

पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की सेहत नाजुक बनी हुई है। मुलायम की क्रिएटनिन लेवल बार-बार बढ़ता जा रहा है। एडवांस सीआरआरपीटी सपोर्ट पर रखा गया है। बतााया जा रहा है कि उनकी सेहत कोई खासा सुधार नहीं हो रहा है। गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल ने उनका हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए कहा कि वह इंटेंसिव केयर यूनिट में भर्ती हैं और विशेषज्ञों की टीम उनके इलाज में जुटी है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत शिवपाल यादव व सपा के कई नेता व समर्थक वहां मौजूद हैं। मंगलवार को उन्हें सीसीयू से निकाल कर आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।मुलायम सिंह को निम्न रक्तचाप और सांस लेने में तकलीफ के कारण पहले भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस बीच, यादव की तबियत में सुधार के लिए उनके पैतृक गांव सैफई समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में विशेष प्रार्थनाएं और दुआएं की जा रही हैं।

गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में कई दिनों से भर्ती सपा संरक्षक तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य में बृहस्पतिवार सुबह भी कोई खास सुधार नहीं हुआ। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। मुलायम के स्वास्थ्य में सुधार संतोषजनक नहीं है। मेदांता अस्पताल में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री तथा सपा संरक्षक मुलायम सिंह की सेहत अभी भी नाजुक बनी हुई है। इस बीच इलाज कर रहे डाक्टरों का कहना है कि दवा का अधिक असर नहीं दिखाई दे रहा है।यूरिन इंफेक्शन पहले के मुताबिक जरूर कम हुआ है। आक्सीजन लेबल अभी भी मेनटेन नहीं कर पा रहे हैं। क्रिटिकल केयर यूनिट के हेड डा. यतिन मेहता की टीम इलाज में लगी हुई है।

इन बीमारियों से जूझ रहे हैं नेताजी –
डॉक्टर्स के मुताबिक, मुलायम सिंह यादव हर महीने रूटीन चेकअप के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल आते रहते थे। लेकिन इस बार उन्हें ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ा। उन्हें ऑक्सीजन लेवल कम होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, सपा मुखिया की दिक्कत केवल अस्थिर ऑक्सीजन लेवल नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुलायम सिंह यादव इसके अलावा किडनी इन्फेक्शन, यूरीन इन्फेक्शन, सांस लेने में दिक्कत जैसी बीमारियों से भी जूझ रहे हैं। सूत्रों की मानें तो फेफड़े और किडनी की समस्या के अलावा मुलायम सिंह यादव का ब्लड प्रेशर भी अनियंत्रित है। हालांकि अभी उनके बीपी में सुधार हो रहा है। इसके लिए उन्हें हाई एंटी बायोटिक खुराज दी जा रही है। फेफड़े की तकलीफ के चलते उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है, ऐसे में उन्हें वेंटीलेटर पर सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही किडनी की तकलीफ के चलते डायलिसिस भी की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button