नेता जी का आर्शीवाद छोटी बहू के साथ-प्रेम शुक्ला

  • अखिलेश यादव के पिता का आर्शीवाद बहू की पार्टी के साथ है । 
  • भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला और कैबिनेट मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह ने अखिलेश यादव पर बोला हमला । 
  • जिस पिता के साथ औरंगजेबी वृत्ति अखिलेश यादव ने की थी उस वजह से पिता भी मन से उनके साथ नहीं । 
  • पुलिसवालों के साथ अभद्रता करने पर अखिलेश यादव आमादा हैं । 
  • दो चरणों में हुए चुनाव ने ही भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित कर दी है । 


लखनऊ।
 भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला और कैबिनेट मंत्री डॉ0 महेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के मुखिया पर हमला बोला। प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने कहा कि जिस तरह से पुलिसवालों के साथ अभद्रता करने पर अखिलेश यादव आमादा हैं वो सिद्ध करता है कि उनके राज में गुंडागर्दी की क्या स्थिति रही होगी। जब सारे गुंडो की भाषा का नेतृत्व स्वयं अखिलेश यादव कर रहे हों। प्रेम शुक्ला ने कहा कि आपको याद होगा कि अखिलेश यादव ने जब करहल में अपना प्रत्याशी होना सुनिश्चित किया था। तब उन्होंने कहा था कि मैं वहां पर प्रचार करने नहीं जाऊंगा। आज उनकी यह स्थिति है कि आदरणीय मुलायम सिंह यादव जी को करहल लेकर गये। उन्होंने कहा कि स्वयं मुलायम सिंह यादव जी को भी लगता है कि अखिलेश यादव के समर्थन में खुलकर प्रचार करने के लिए वो तैयार नहीं। इसलिए धर्मेन्द्र यादव को उनके कान में प्रत्याशी का नाम बताना पड़ता है। तब भी प्रत्याशी का नाम मुलायम सिंह यादव जी नहीं लेते हैं। यह इस बात का संकेत है जिस पिता के साथ औरंगजेबी वृत्ति अखिलेश यादव ने की थी आज वो पिता भी मन से उनके साथ नहीं। उनका आर्शीवाद बहू की पार्टी के साथ है। 


प्रेम शुक्ला ने पांच सालों में प्रदेश में कराए गए विकास कार्य की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में पांच इंटरनेशनल एयरपोर्ट आए। 8 अंतरदेशीय एयेरपोर्ट संचालन की स्थिति में हैं। पांच वर्षों में पांच एक्सप्रेस-वे का निर्माण हुआ। 10 नई यूनिवर्सिटी बनाई गईं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में समाजवादी पार्टी या बहुजन समाज पार्टी ने कोई काम किया ही नहीं। भारतीय जनता पार्टी चुनाव में जाती है तो पांच वर्ष में किये गये विविध क्षेत्रों के विकास का लेखा जोखा जनता के सामने प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में 33 नए मेडिकल कॉलेजों का निर्माण हो रहा है। 70 वर्षों में सिर्फ 12 मेडिकल कॉलेज बने थे। एक प्रदेश में एक दिन में 9 मेडिकल कॉलेज लोकार्पित हुए। 


कैबिनेट मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि दो चरण का चुनाव सम्पन्न हुआ और तीसरे चरण के चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। दो चरणों में हुए चुनाव ने ही भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित कर दी है। भाजपा की लहर है वो दिख रही है कि भारतीय जनता पार्टी फिर से सरकार बना रही है। प्रदेश में हुए विकास को बताते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में कहीं एक्सप्रेस-वे का जाल बिछा है। तो कहीं कॉरीडोर बन रहा है, कहीं शिक्षा से लेकर औद्योगिक क्षेत्र में आज हमारा प्रदेश विकास की उड़ान भर रहा है। यही उड़ान प्रदेश को सफलता के शिखर तक ले जाएगी। अब प्रदेश से माफिया पलायन करता है। सोच ईमानदार, काम असरदार और यूपी फिर मांगे भाजपा सरकार।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button