बेटे अखिलेश के लिए नेता जी ने मांगा वोट

समाजवादी पार्टी के संरक्षक एवं पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव ने आज अपने संसदीय क्षेत्र के करहल विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के प्रत्याशी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत अन्य विधानसभा क्षेत्रों के सभी सपा प्रत्याशियों को चुनाव जिताने और समाजवादी पार्टी को मजबूत करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनेगी तो नौजवानों को नौकरी और रोजगार दिया जाएगा। किसानों, नौजवानों और व्यापारियों को सुविधा दी जाएगी उनकी समस्याओं को हल किया जाएगा।कार्यक्रम में भारी तादाद में आए लोगों को देखकर गद्गद् मुलायम सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी आज हर वर्ग की उम्मीद बन चुकी है। उन्होंने कहा कि किसानों नौजवानों और व्यापारियों की बहुत सी समस्याएं हैं। किसानों को समय से खाद, बीज और पानी की सुविधा मिलेगी तो उनकी उपज बढ़ेगी। समाजवादी पार्टी की सरकार किसानों को सुविधाएं देंगी और उनकी उपज को बेचने का प्रबंध भी करेगी।


   मुलायम सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने नौजवानों को नौकरी और रोजगार नहीं दिया। नौकरी रोजगार नहीं रहेगा तो पढ़ा-लिखा नौजवान कहां जाएगा। इनका परिवार कैसे चलेगा। उन्होंने कहा कि किसान, नौजवान और व्यापारी मिलकर देश को आगे बढ़ाता है और मजबूत करता है। समाजवादी पार्टी की नीतियां स्पष्ट है। समाजवादी पार्टी इन वर्गों को आगे बढ़ाएगी और उन्हें मजबूत करेगी।मुलायम सिंह यादव ने कहा कि आज देश के अंदर बेचैनी है और चिंता है। लाखों की तादाद में जो किसान, नौजवान यहां आए हैं वह बहुत उम्मीद लेकर आए हैं। लोगों को समाजवादी पार्टी से बहुत उम्मीदें हैं। सपा सरकार बनने पर सभी की उम्मीदों को पूरा किया जाएगा और उनकी समस्याओं को हल किया जाएगा।    

मुलायम सिंह ने कहा कि गरीबी और बेरोजगारी बढ़ी है। जनता परेशान है। गरीबी है,बेरोजगारी है। किसानों के सामने आय की समस्या है। उन्होंने कहा कि सपा की नीतियां स्पष्ट हैं। किसानों के लिए खाद और बीज का इंतजाम किया जाएगा। सिंचाई के साधन उपलब्ध कराए जाएंगे। पैदावार बढ़ेगी तो किसानों की हालत सुधरेगी।नौजवानों को नौकरी मिलेगी।उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनेगी तो नौजवानों के रोजगार का इंतजाम किया जाएगा। व्यापारियों को सुविधाएं दी जाएंगी। जिससे वो किसान की फसल खरीद सकेंगे। याद रखना देश को किसान, व्यापारी और नौजवानों ही मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि यहां इतनी भीड़ देखकर साफ है कि जनता बदलाव चाहती है।मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने इस विधानसभा चुनाव में पहली बार अपने बेटे अखिलेश यादव के लिए चुनावी प्रचार किया। उन्होंने करहल में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यहां लोग उम्मीद के साथ आए हैं, ये उम्मीद सपा की सरकार पूरा करेगी। भीड़ देखकर मेरी जिम्मेदारी बढ़ गई है। मैं विश्वास दिलाता हूं,आपको निराश नहीं करेंगे। मुलायम सिंह यादव ने अपील करते हुए कहा कि मेरी भावना का मान रखना और करहल से अखिलेश यादव को भारी मतों से जिताना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button