राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

अयोध्या। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार दिनांक 14.05.2022 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फैजाबाद की अध्यक्षता में फैजाबाद दीवानी न्यायालय परिसर में किया जाना है। जिसका व्यापक प्रचार- प्रसार किया जा रहा है। इसी अनुक्रम में आज दिनांक 25.04.2022 को लीगल एड क्लीनिक, सदर, अयोध्या का निरीक्षण सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया गया। तहसीलदार सदर को निर्देशित किया गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फैजाबाद द्वारा उपलब्ध कराए गए पैम्पलेट/पोस्टर के माध्यम से जनसामान्य को लोक अदालत के बारे में जागरूक किया जाए, जिससे लंबित एवं प्रीलिटिगेशन वादों का अधिक से अधिक निस्तारण किया जाए। पारिवारिक मामलों का अधिकाधिक निस्तारण सुनिश्चित किए जाने के प्रयोजन से तथा पक्षकारों के मध्य सुलह वार्ता सम्पन्न कराने हेतु दिनांक 27.04.2022, 29.04.2022, 04.05.2022, 10.05.2022 को प्री-ट्रायल की तिथि प्रस्तावित की गई है, जिसका आयोजन परिवार न्यायालय प्रांगण में किया जाएगा।जनपद फैजाबाद के क्षेत्राधिकार से संबंधित मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाओं के लिए दिनांक 26.04.2022, 06.05.2022, 10.05.2022 व जनपद अंबेडकर नगर के क्षेत्राधिकार से संबंधित मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाओं के लिए दिनांक 27.04.2022, 05.05.2022, 11.05.2022 को प्री-ट्रायल की तिथि प्रस्तावित की गई है, जिसका आयोजन मोटर दुर्घटना प्रतिकर न्यायालय प्रांगण में किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button