प्रदेश में ब्राह्मणों की संगठित हत्याओं की सीबीआई जांच कराना मेरी प्राथमिकता-मनोज तिवारी

  • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कल्कि पीठ के आचार्य प्रमोद कृष्णन ने मनोज तिवारी के पक्ष में सभा की, मनोज तिवारी के लिए मंगा वोट, कहा प्रदेश में है जंगलराज।
  • लखनऊ पूर्वी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी को क्रिश्चियन समुदाय का खुला समर्थन।
  • प्रदेश में ब्राह्मणों की संगठित हत्याओं की सीबीआई जांच कराना मेरी प्राथमिकता।
  • एनएसयूआई युवक कांग्रेस महिला कांग्रेस समेत अधिवक्ताओं की टोलियों ने किया घर-घर प्रचार, मिला व्यापक जनसमर्थन।

लखनऊ पूर्वी विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी मनोज तिवारी के लिए आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कल्कि पीठ के आचार्य प्रमोद कृष्णन ने करामत मार्केट में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन ने कहा कि योगी मोदी की सरकार की नीतियों से पूरे प्रदेश में अराजकता है बेरोजगारी अपने चरम पर है। छात्र छात्राओं की नियुक्तियां भ्रष्टाचार के घोटाले में फंस गई है । कानून के राज का हवाला देने वाली योगी सरकार में बलात्कार हिंसा और महिला उत्पीड़न के मामलों में उत्तर प्रदेश टॉप पर पहुंच गया है। उन्होंने आगे कहा कि नए उत्तर प्रदेश के निर्माण के लिए, कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा दृढ़ संकल्पित हैं।कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र उन्नति विधान उत्तर प्रदेश को विकास के नए सोपान तक पहुंचाएगा उत्तर प्रदेश की बदहाली को बदलना है तो भाई मनोज तिवारी के समर्थन में वोट कीजिए और युवाओं महिलाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बढ़ती महंगाई बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने के लिए समाज में शांति सद्भाव और समरसता स्थापित करने के लिए कांग्रेस के पक्ष में खुलकर वोट देकर उस को मजबूत बनाने का काम करें।

उन्होंने आगे कहा कि पिछले 5 सालों में योगी सरकार पीआर एजेंसी के दम पर विकास के झूठे वादों से जनता को भरमा रही है। पूरे प्रदेश में जंगलराज है। अपराधियों को योगी सरकार का संस्थागत संरक्षण मिला हुआ है। पूरे प्रदेश में विकास का पहिया थम सा गया है।सभा को संबोधित करते हुए लखनऊ पूर्वी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी ने कहा कि विधायक बनते ही उनकी पहली प्राथमिकता होगी प्रदेश में ब्राह्मणों की हुई संस्थागत हत्याओं कि सीबीआई जांच कराकर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिला सकूँ। उन्होंने आगे कहा कि पूर्वी विधानसभा नए उत्तर प्रदेश के निर्माण का हस्ताक्षर होगी जिसका ब्लूप्रिंट आईआईटी समेत उच्चतम संस्थान के कंसलटेंट ओं के माध्यम से क्षेत्र के समग्र विकास की रूपरेखा तैयार कर ली गई है जिसको क्षेत्र में लागू करके क्षेत्र की जनता को दिक्कतों से मुक्त कराया जाएगा।

उधर आज एनएसयूआई युवक कांग्रेस महिला कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं अधिवक्ताओं की गोलियों ने क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में घर-घर जाकर भाई मनोज तिवारी के लिए वोट मांगा। इसके अतिरिक्त अधिवक्ताओं की टोली सहित गोरखा समाज की महिलाओं ने घर घर जा कर मनोज तिवारी के पक्ष में वोट मांगा। आज का प्रचार मुख्या रूप से कमता इस्माईल गंज आदिल नगर इंदिरानगर सुख कम्प्लेस सेक्टर 19 14 पानी गॉंव अमराई गॉंव विकास नगर शादाब नगर पेपर मिल कॉलोनी वल्दा रोड नई ओल्ड हैदराबाद आदि इलाको में सघन रूप से किया गया।

कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी के पक्ष में क्रिश्चियन समुदाय ने एक बैठक विश्वास खंड चर्च में बुलाई जिसमें सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि देश में शांति सद्भाव और विकास के लिए भाई मनोज तिवारी को वोट देने की अपील अपने समुदाय से की. इस मीटिंग का आयोजन पादरी जितेंद्र सिंह ने किया। इस इस मौके पर क्रिश्चियन समुदाय के सैकड़ों लोग मौजूद थे। पादरी  जितेंद्र सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश विकास का पहिया जो अवरुद्ध हो गया है उसको सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही पटरी पर ला सकती है इसलिए पूर्वी क्षेत्र से भाई मनोज तिवारी को अधिक से अधिक संख्या में वोट देकर कांग्रेश के हाथों को मजबूत कीजिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button