Monday, January 19, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश मोदी नीत‍ियों से तरक्‍की कर रहा UP

मोदी नीत‍ियों से तरक्‍की कर रहा UP

378

मोदी नीत‍ियों से तरक्‍की कर रहा UP


लखनऊ की वृंदावन योजना में शुरू हो रही तीन द‍िवसीय UPGIS -2023 का शुभारंभ क‍िया। कार्यक्रम स्‍थल पर पहुंचे मोदी ने सबसे पहले ग्लोबल ट्रेड शो का उद्धाटन करने के बाद इंवेस्ट यूपी-2.0 पोर्टल लांच क‍िया। फ‍िर मोदी ने प्रदर्शनी का भ्रमण क‍िया। यूपीजीआइएस-23 के माध्यम से 30 लाख करोड़ रुपये से अधिक का प्रस्तावित निवेश न सिर्फ उत्तर प्रदेश की आर्थिक विकास दर को गति देगा बल्कि बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन का जरिया बन युवाओं के सपनों को भी साकार करेगा।

READ MORE-UP बनेगा 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था-अंबानी

UP GIS 2023 में कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा क‍ि देश प्रधानमंत्री मोदी की नीत‍ियों के साथ तरक्‍की कर रहा है। उन्‍होंने कहा क‍ि देश के 140 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री पर भरोसा है। बोले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था यूपी + योगी अब बहुत हैं उपयोगी। उन्‍होंने कहा क‍ि भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। भारत में कई संभावनाएं हैं मुझे विश्वास है कि अमृतकाल में हमारी प्रगति वैश्विक समृद्धि की एक नींव होगी। देश को 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने में यूपी एक अहम रोल अदा करेगा

निवेशकों के इस तीन दिवसीय महासम्मेलन में 22 केंद्रीय मंत्री उत्तर प्रदेश की प्रगति के संदर्भ में डबल इंजन की सरकार के विजन को साझा करेंगे। यूपीजीआइएस में चालीस देशों से 400 से अधिक डेलीगेट्स अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। विदेश से भी 7.12 लाख करोड़ रुपये का निवेश आएगा। देश के विभिन्न हिस्सों से 10 हजार छोटे-बड़े निवेशक महाकुंभ का हिस्सा बनेंगे। उल्लेखनीय है कि यूपीजीआइएस-23 के माध्यम से सरकार ने शुरुआत में 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश जुटाने का तय किया था।

मोदी नीत‍ियों से तरक्‍की कर रहा UP