आधुनिक प्रिजन वैन से कैदी एवं पुलिसकर्मी दोनों रहेंगे सुरक्षित-धर्मवीर प्रजापति

मुख्यमंत्री जी द्वारा 56 प्रिजन वैन मिलने के उपलक्ष्य में धर्मवीर प्रजापति ने उनका आभार व्यक्त किया। आधुनिक प्रिजन वैन से कैदी एवं पुलिसकर्मी दोनों रहेंगे सुरक्षित।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कारागार एवं होमगाडर््स राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मवीर प्रजापति ने कैदियों को सुरक्षित लाने, ले जाने हेतु मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा 56 माडर्न प्रिजन वैन प्रदान किये जाने पर उनका आभार व्यक्त किया है।श्री प्रजापति ने बताया कि कैदियों को अदालत ले जाने हेतु उपयोग में लाये जा रहे वाहन न केवल पुराने हो गये थे, बल्कि सुरक्षा की दृष्टिकोण से भी उपयोगी नहीं थे। इसी के दृष्टिगत आधुनिक तकनीक से युक्त 56 जिलों के लिए प्रिजन वैन गृह विभाग को उपलब्ध कराया गया है।


धर्मवीर प्रजापति ने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा एवं कुशल मार्गदर्शन में कारागार विभाग में लगातार सुधार हो रहा है। सुरक्षा की दृष्टिकोण से सभी जरूरी कदम भी उठाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से लैस इस प्रिजन वैन के उपयोग से अब कैदियों तथा साथ में चल रहे पुलिसकर्मी दोनों सुरक्षित रहेंगे। रास्ते में उन्हें किसी भी प्रकार का खतरा नहीं उठाना पड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button