नमामि गंगे ऑफिस में मंत्री के निरीक्षण से मचा हड़कम्प

नमामि गंगे ऑफिस में जल शक्ति मंत्री का औचक निरीक्षण, मचा हड़कम्प। अनुपस्थित मिले कर्मचारियों के खिलाफ दिये कार्रवाई के निर्देश। जिलों से समीक्षा के लिए आए आईएसए कोआर्डिनेटरों से हुए मुखातिब, कईयों के कार्यों को सराहा।

राजू यादव

लखनऊ। गुजरात से लौटे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के गोमतीनगर स्थित एसडब्ल्यूएसएम कार्यालय में औचक निरीक्षण किया। अचानक मंत्री के पहुंचने से कार्यालय में हड़कम्प मच गया। उन्होंने वहां पहुंचते ही सबसे पहले मुख्य गेट बंद कराए और अधिशासी निदेशक प्रिय रंजन कुमार के साथ पूरे दफ्तर का निरीक्षण किया। उपस्थिति शीट मांगी और कर्मचारियों का मिलान किया। इस दौरान जो भी कर्मचारी अनुपस्थित रहे या कार्यालय के बाहर मिले उनके खिलाफ कार्रवाई के सख्त निर्देश दिये।

जनशक्ति मंत्री ने विभाग का दौरा तो किया मंत्री का विभागीय दौरा सतही साबित हो रहा है। नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अंतर्गत डायरेक्टर और डायरेक्टर फाइनेंस का चार्ज एक ही अधिकारी के पास है। वही प्रोजेक्ट को बनाता है और वही उसके लिए धन भी पास करता है। ऐसे में हमही प्रोजेक्ट बनाएंगे और हमही उसका बजट पास करेंगे इस पर कुछ अंदेशा भी हो सकता है। लेकिन मंत्री जी इससे लापरवाह हालांकि विभाग से जानकारी लेने पर ऐसा पता चला कि किसी भी प्रोजेक्ट को टेक्निकल टीम बनाती है उसके बाद वह इंजीनियर विभाग जाता है फिर वह फाइनेंस विभाग से होते हुए ई डी के कमेटी में अप्रूवल के लिए जाता है। अप्रूवल होने के बाद जल निगम के एमडी के पास जाएगा एमडी चाहे तो उसे रिव्यू कर सकता है या फिर उसे पास कर सकता है। लेकिन फिर भी इसमें कहीं ना कहीं सारी शक्तियां एक ही व्यक्ति के हाथ में है ऐसा बहुत कम पाया जाता है। हर घर नल योजना मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है इस पर नजर भी मुख्यमंत्री की रहती है। लेकिन फिर भी विभाग में ऐसी लापरवाही देखने को मिल रही है अब सरकार घटना होने के बाद कुछ करेगी या उससे पहले सचेत होकर कुछ परिवर्तन करती है।

जल शक्ति मंत्री इस दौरान प्रदेश भर से आए आईएसए की समीक्षा बैठक में शामिल भी हुए। उन्होंने एक-एक कर जिलों से आए कोआर्डिनेटरों से जमीनी हालात जानें। जिले स्तर पर बेहतरीन काम कर रहे कई कोआर्डिनेटरों की तारीफ की और हिदायत दी कि किसी भी स्तर पर शोषण बर्दाशत नहीं किया जाएगा। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से मिलकर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लाई गई हर घर जल योजना को जन-जन तक पहुंचाने में जुटने की अपील की। लगभग एक घंटे तक कार्यालय में रहे मंत्री ने कर्मचारियों के साथ फोटो खिंचवाए और उन्हें बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

यूपी के दो जिलों को मिली भारत सरकार से डबल स्टार कैटिगरी-

नवम्बर माह में जल जीवन मिशन को लेकर भारत सरकार के सर्वे में उत्तर प्रदेश के दो जिले डबल स्टार और तीन जिले सिंगल स्टार कैटिगिरी में शामिल हुए हैं। महोबा और मिर्जापुर ने दो स्टार के साथ परफार्मर्स श्रेणी में स्थान बनाया है। यह दोनों जिले फास्टेस्ट मूविंग और बेस्ट परफार्मिंग जिलों की श्रेणी में पहले और दूसरे पायदान पर हैं। सिंगल स्टार के साथ एस्पिरेंट श्रेणी में बुंदेलखंड के चित्रकूट और झांसी के साथ शाहजहांपुर का कब्जा बना है। गौरतलब है कि अक्टूबर माह की रेटिंग में यूपी के चार जिले सिंगल स्टार एस्पिरेंट श्रेणी में शामिल थे। उत्तर प्रदेश को लगातार मिल रही उपलब्धि पर जल शक्ति मंत्री ने नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की पूरी टीम को बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button