राज्य मंत्री का रुदौली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्वागत

विधायक के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री का रुदौली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर हुआ स्वागत ।

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

अयोध्या \ भेलसर \ सोमवार को रुदौली विधायक राम चन्द्र यादव के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का रुदौली विधानसभा के विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया।श्री चौधरी दिल्ली से लखनऊ हवाई मार्ग से पहुचे उसके बाद वे सड़क मार्ग से जन आशीर्वाद यात्रा लेकर अयोध्या के लिए प्रस्थान किया।जन आशीर्वाद यात्रा का नेतृत्व कर रहे पंकज चौधरी का रुदौली विधायक राम चन्द्र यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जगह जगह भव्य स्वागत किया गया।रुदौली विधानसभा क्षेत्र की सीमा पर स्थित रानीमऊ चौराहा पर मवई मण्डल अध्यक्ष अंजनी साहू,बीपी मवई के पास बाबा बाजार मण्डल अध्यक्ष संतोष मिश्रा,जिला कार्यकारिणी सदस्य निर्मल शर्मा,वरिष्ठ भाजपा नेता तेज तिवारी के नेतृत्व में स्वागत किया गया।स्वागत के क्रम में भेलसर में राम नरेश होटल पर रुदौली नगर मंडल अध्यक्ष शेखर गुप्ता,लोहिया पुल के धर्म नगर के पास रुदौली देहात मंडल अध्यक्ष विजय शंकर शुक्ला व शुजागंज मण्डल अध्यक्ष राम दीन वर्मा पार्टी जनों के साथ भव्य स्वागत किया।इस दौरान रुदौली विधायक राम चन्द्र यादव ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने 4 वर्षों में प्रदेश का कायाकल्प किया है।

उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने गरीब,किसान मजदूरों,निराश्रित व्यक्तियों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं जिनका सीधा लाभ उन्हें मिल रहा है।उन्होने कहा कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कानून व्यवस्था,स्वास्थ्य व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं को बेहतर किया गया है।उन्होंने ने कहा कि प्रदेश सरकार भी केंद्र सरकार की तरह उत्तर प्रदेश के किसानों को दो हजार रुपये किसानों के खाते में देने जा रही है।जिससे किसानों को खेती करने में सहूलियत होगी। इस मौके पर जिला कार्यकारिणी सदस्य निर्मल शर्मा,वरिष्ठ भाजपा नेता तेज तिवारी,सामाजिक कार्यकर्ता आदर्श चंद्र यादव,जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह,मंडल अध्यक्ष अंजनी साहू,संतोष मिश्रा,दीप चंद्र यादव,योगेश यादव,विकास यादव,सुनील मिश्रा,मनोज मिश्रा,सतीश यादव,अश्वनी यादव,संतोष जायसवाल,सुरेश चंद्र मिश्रा,हरिशंकर यादव,समाजसेवी जगन्नाथ यादव,गिरधारी यादव,रामजी यादव,राजेश यादव,भानू यादव,चंद्रिका चौहान आदि सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button