मंत्री नन्दी ने जनता दर्शन में आए लोगों की सुनी समस्याएं

मंत्री नन्दी ने जनता दर्शन में आए लोगों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों से वार्ता कर त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने सोमवार को जनता दर्शन के अवसर पर विधानभवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगो, समर्थकों, व्यापारियों व वैश्य समाज के पदाधिकारियों की समस्याएं सुनी। जनता दर्शन में अम्बेडकर नगर, आजमगढ़, वाराणसी, प्रतापगढ़, कानपुर, फैजाबाद, प्रयागराज के साथ ही नोएड व दिल्ली से आए करीब 210 से अधिक लोगों की समस्याओं और शिकायतों को एक-एक कर सुना। करीब दो दर्जन समस्याओं का निस्तारण किया गया। इस दौरान शेष शिकायतों को संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण करने के लिए भेजने के निर्देश दिए।

औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने स्पष्ट कहा कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही गुणवत्ता का पैमाना होगा। उन्होने कहा कि उप्र सरकार जनता की समस्याओं के प्रति गम्भीर है। जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए व्यापारियों और वैश्य समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए सतत प्रयत्नशील औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। पिछले दिनों देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। व्यापारियों ने कहा ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 3 में 80 हजार करोड़ से अधिक के निवेश से उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास को एक नई गति मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button