किसानों की शहादत में तीन तारीख को दीप जलाकर स्मृति दिवस

लखीमपुर में किसानों की शहादत की स्मृति में प्रत्येक माह की तीन तारीख को दीप जलाकर स्मृति दिवस मनाने के क्रम में आज समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ के अतिरिक्त सभी जनपद कार्यालयों में दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी गईं।लखनऊ में जिला तथा महानगर कार्यालयों के अतिरिक्त समाजवादी पार्टी मुख्यालय लखनऊ में भी दीप दान किया गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो0 बी. पाण्डेय, सदस्य विधान परिषद अरविन्द कुमार सिंह ने दीप जलाकर लखनऊ में शहीद किसानों की स्मृति को नमन किया।


अखिलेश यादव ने कहा कि 3 अक्टूबर 2021 को लखीमपुर खीरी में किसानों पर भाजपा नेताओं ने जीप चढ़ाकर हत्या की ऐसी क्रूरता की जिसकी दूसरी मिसाल नहीं। शांतिप्रिय किसानों की हत्या की इस वारदात से भाजपा की किसान विरोधी नीति और नीयत उजागर होती है, भाजपा ने क्रूरता में अंग्रेजों को भी पीछे छोड़ दिया। जलियांवाला बाग की लोमहर्षक घटना की तुलना में मानवीय संवेदनाओं को भी भाजपा ने रौंद दिया।समाजवादी पार्टी शहीद किसानों की स्मृति में प्रत्येक माह की तीन तारीख को दीप जलाकर स्मृति दिवस का आयोजन करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button