अयोध्या में वृहद रोजगार मेले का आयोजन

अयोध्या। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय अयोध्या राजकीय आई.टी.आई. एवं कौशल विकास मिशन जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र एवं श्रम विभाग अयोध्या के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक- 28 जुलाई को प्रातः 10.00 बजे से राजकीय आई.टी.आई. परिसर बेनीगंज, अयोध्या में एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा हैं। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की लगभग 15 से 20 प्रतिष्ठित कम्पनीयाॅ प्रतिभाग करेंगी। ऐसी अभ्यर्थी जिनकी आयु सीमा 18 से 40 वर्ष एवं शैक्षणिक योग्यता हाई स्कूल, इण्टर, स्नातक, आई.टी.आई. एवं डिप्लोमाधारी अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों का सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर पंजीकरण कराना अनिवार्य हैं। तत्पश्चात रोजगार मेला आई0डी0-5898 पर आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ उक्त दिनांक को राजकीय आई.टी.आई. परिसर बेनीगंज, अयोध्या में उपस्थित हों, इस हेतु किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय आदि देय नहीं है। महिलायें भी पात्र हैं। उक्त जानकारी सहायक निदेशक क्षेत्रीय सेवायोजन ने दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button