भाजपा सरकार में मातृशक्ति सशक्त व आत्मनिर्भर हुई-भूपेन्द्र चौधरी Matrishakti became strong and self-reliant in BJP government- Bhupendra Chaudhary

हिमांशु दुबे

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार में मातृशक्ति सशक्त व आत्मनिर्भर हुई है। महिलाओं को सबसे ज्यादा सम्मान भाजपा में ही मिल रहा है। महिलाएं आज हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। इससे देश को मजबूती मिल रही है। प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सहजनवा नगर पंचायत स्थित सभागार में महिला मोर्चा के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा संगठन का कार्यकर्ता ही रीढ़ है।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के पथ की पथिक है जिसके मूल में यत्र नार्यस्तु पूजयन्ते का विचार निहित है। भाजपा ही एक मात्र राजनीतिक दल है जिसमें मातृशक्ति को नेतृत्व के अपार अवसर हैं। भाजपा की विकास यात्रा में मातृशक्ति का बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व की प्रदेश भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी तथा भाजपा की विचारधारा को माताओं-बहनों तक पहुंचाकर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने आधी आबादी तक पार्टी को पहुंचाने में अथक परिश्रम किया है।श्री चौधरी ने कहा कि श्री अटल बिहारी बाजपेई जी जैसे मनीषियों के त्याग और तपस्या की बदौलत ही भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी हैं। उन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पूर्व में मिली ऐतिहासिक सफलता की चर्चा करते हुए आगामी नगर निकाय चुनाव और 2024 में होने लोकसभा चुनाव में जीत का मंत्र भी दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button