अयोध्या में वृहद वृक्षारोपण महोत्सव का शुभारंभ

अयोध्या। अपर मुख्य सचिव (सिंचाई, जल संसाधन एवं परती भूमि विकास)उ0प्र0 शासन/ नोडल अधिकारी टी0 वेंकटेश, जनपद अयोध्या व जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के द्वारा डी0एफ0ओ0 दिव्या, मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव आदि की उपस्थित में तहसील बीकापुर में तमसा नदी के किनारे स्थित गौराघाट(रामचौरा), हनुमान मंदिर परिसर, राम वन गमन मार्ग, गौरा गयासपुर में वृक्षारोपण कर जनपद में वृहद वृक्षारोपण महोत्सव अभियान का शुभारंभ किया।

वहां पर उपस्थित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को वृक्षारोपण महोत्सव में शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप बेहतर कार्य कर अधिक से अधिक वृक्षों को रोपित करने तथा उनकी नियमित देखभाल व सुरक्षा संबंधी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। तदोपरांत नोडल अधिकारी द्वारा तहसील बीकापुर विकासखंड तारुन क्षेत्र अंतर्गत बिसुहि नदी के किनारे स्थित ग्रा0पं0 केवलापुर में तथा विकास खंड मसौधा क्षेत्रान्तर्गत स्थित ग्राम पंचायत भदोखर में भी वृक्षारोपण किया।


इस दौरान समस्त वृक्षारोपण स्थलों पर नोडल अधिकारी के साथ साथ जिलाधिकारी मुख्य विकास अधिकारी प्रभागीय वन अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया।

उक्त स्थानों पर वृक्षारोपण से पूर्व नोडल अधिकारी वेंकटेश ने जिलाधिकारी श्री अनुज कुमार झा व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ डीएफओ कार्यालय में वृक्षारोपण के लक्ष्य की शत-प्रतिशत को प्राप्त करने व पोर्टल पर फीडिंग के दृष्टिगत संचालित कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button