भाजपा व कांग्रेस के कई नेताओं ने थामा सपा का हाथ-विरोधी दलों मे मची भगदड़

प्रयागराज। समाजवादी पार्टी ज़िला कार्यालय जॉर्ज टाउन में भाजपा व कांग्रेस के कई नेताओं ने सपा का दामन थाम लिया । सपा जिलाध्यक्ष श्री योगेश चंद्र यादव जी ने दूसरे दल छोड़कर सपा में आये सभी नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई और माला पहनाकर उनका स्वागत किया ।

भाजपा के सूर्य प्रकाश मिश्रा उर्फ़ पप्पू हंडिया , कांग्रेस के नगर महासचिव सिबतैन बब्लू , नगर सचिव शकील अहमद , नगर सचिव सिराज अहमद ने सपा की सदस्यता ली । सपा जिलाध्यक्ष योगेश यादव ने भाजपा और कांग्रेस छोड़कर सपा में आये नेताओं को बधाई देते हुए कहा की आप लोगों के आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी और सपा ऐसी पार्टी है जो हर समाज हर वर्ग को सम्मान देना भली भांति जानती है ।

दूसरे दल छोड़कर सपा में आये सभी नेताओं ने कहा की उत्तर प्रदेश में सपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें हमारा सम्मान होता है और इस वक्त भाजपा जैसी सांप्रदायिक शक्ति को यदि कोई हटा सकता है तो वो समाजवादी पार्टी ही है इसीलिए हम लोग 2022 में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगे और भाजपा को उत्तर प्रदेश से उखाड़ फेकेंगे ।

इस दौरान सपा नगर अध्यक्ष सै० इफ़्तेख़ार हुसैन , ज़िला महासचिव संदीप पटेल , वजीर खान , रविन्द्र यादव रवि , मोहम्मद गौस , नंदा निषाद,
महेन्द्र निषाद , शिवा त्रिपाठी, हर्षित पाण्डेय , अभिषेक रंजन ,सै०मो०अस्करी , उत्कर्ष द्विवेदी, विजय मुन्ना , नाटे चौधरी , आशुतोष तिवारी , एडवोकेट राकेश यादव , पप्पू आदि लोग उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button