सपा में शामिल हुए बसपा के कई नेता

अखिलेश यादव की स्वीकृति से आज लखनऊ जनपद के विधानसभा क्षेत्र मोहनलालगंज ब्लाक गोसाईंगंज के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं नेता बहुजन समाज पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। उन्हें समाजवादी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाते हुए प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने उम्मीद जताई कि सन् 2022 में समाजवादी पार्टी की जीत में ये नए आए साथी सक्रिय सहयोगी बनेंगे।

लखनऊ के गोसाईगंज ब्लाक के कासिमपुर विरूहा ग्रामवासी महेश कुमार वर्मा प्रधान के साथ बहुजन समाज पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख हैं सर्वश्री राजेन्द्र कुमार गौतम, जयसिंह वर्मा, राकेश गौतम, रामसेवक शर्मा, राम लखन रावत, उमेश वर्मा, मुख्तार प्रधान, श्रीकांत वर्मा, हसीब प्रधान, जफर, मोहम्मद दानिश, आशीष प्रजापति, कमलकांत, दिनेश वर्मा, बबलू वर्मा, अरूण वर्मा, राजेश प्रधान, अनुपम सिंह, कमलेश सिंह, आजाद सिंह, मानेन्द्र बहादुर सिंह बीडीसी, महादेव रावत एवं शुभम यादव मिक्स मार्शल आर्ट स्वर्ण पदक विजेता आदि।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से सर्वश्री डॉ0 राजपाल कश्यप एमएलसी, अम्बरीश पुश्कर विधायक, जयसिंह जयंत जिलाध्यक्ष, आर.के. चौधरी पूर्वमंत्री, अशोक यादव एवं आसिफ अली पूर्व जिलाध्यक्ष, देवकली प्रसाद पूर्व मंत्री, शब्बीर खान जिला महासचिव, मानसिंह वर्मा पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं अनिल पासी जिला उपाध्यक्ष, सर्वेश अम्बेडकर, प्रदीप तिवारी तथा महताब सिंह वरिष्ठ नेता आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button