ग्रेड ए + +से रैंकिंग ब्रांड बना लखनऊ विश्वविद्यालय

मुख्यमंत्री ने लखनऊ विश्वविद्यालय को नैक द्वारा ‘ग्रेड ए + +’ रैंकिंग प्रदान किए जाने पर विश्वविद्यालय परिवार एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।दीलखनऊ विश्वविद्यालय प्रदेश का पहला राज्य विश्वविद्यालय है, जिसने यह उपलब्धि हासिल कीराज्यपाल एवं कुलाधिपति जी के मार्गदर्शन में राज्य के सभी विश्वविद्यालय एवं उच्च शिक्षा संस्थान बेहतर श्रेणी प्राप्त करने के लिए प्रयासरत।यह उपलब्धि राज्य के अन्य विश्वविद्यालयों तथा महाविद्यालयों को नैक में उत्कृष्ट रैंकिंग हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।लखनऊ विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापरक उच्च शिक्षा प्रदान करके प्रदेश एवं देश के उत्तरोत्तर विकास में महत्वपूर्ण योगदान कर रहा।विगत 05 वर्षों में प्रदेश में प्रत्येक स्तर की शिक्षा को सुदृढ़ किया गया, जिसके उत्साहजनक परिणाम प्राप्त हो रहे

लखनऊ।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) द्वारा ‘ग्रेड ए + +’ रैंकिंग प्रदान किए जाने पर विश्वविद्यालय परिवार एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि लखनऊ विश्वविद्यालय प्रदेश का पहला राज्य विश्वविद्यालय है, जिसने यह उपलब्धि हासिल की है। नैक द्वारा विश्वविद्यालय को ‘ग्रेड ए + +’ रैंकिंग प्रदान किया जाना प्रदेशवासियों के लिए गर्व की बात है।

प्रदेश में लखनऊ विश्वविद्यालय प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों में पहला है, जिसने यह कामयाबी हासिल की है। नैक से ए प्लस प्लस ग्रेड पाने से लखनऊ विश्वविद्यालय शैक्षणिक क्षेत्र में ब्रांड बनकर उभरेगा। जिसका लाभ यहां के पढ़ने और पढ़ाने वाले सभी को होगा। अच्छी ग्रेडिंग से गदगद कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने दैनिक जागरण से विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि उनका विश्वविद्यालय में कार्यकाल दो साल छह माह 26 दिन का हुआ है, लेकिन आज जो कामयाबी मिली है, उसके पीछे विश्वविद्यालय की 102 वर्ष की उपलब्धियां हैं। जिसकी नींव पर आज यह भवन दिख रहा है।

राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की ग्रेडिंग में विश्वविद्यालय को ए प्लस प्लस ग्रेड मिला है। नैक के सात मानकों पर खरा उतरते हुए ओवर आल चार अंकों में से 3.55 अंक लेकर लखनऊ विश्वविद्यालय ने ऊंची छलांग लगाई है। इससे पहले विश्वविद्यालय बी ग्रेड पर था।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनन्दीबेन पटेल जी के मार्गदर्शन में राज्य के सभी विश्वविद्यालय एवं उच्च शिक्षा संस्थान बेहतर श्रेणी प्राप्त करने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि लखनऊ विश्वविद्यालय की यह उपलब्धि राज्य के अन्य विश्वविद्यालयों तथा महाविद्यालयों को नैक में उत्कृष्ट रैंकिंग हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि लखनऊ विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापरक उच्च शिक्षा प्रदान करके प्रदेश एवं देश के उत्तरोत्तर विकास में महत्वपूर्ण योगदान कर रहा है। विश्वविद्यालय द्वारा अध्ययन तथा शोध की दिशा में विशिष्ट प्रयास किए गए हैं। विगत 05 वर्षों में प्रदेश में प्रत्येक स्तर की शिक्षा को सुदृढ़ किया गया, जिसके उत्साहजनक परिणाम प्राप्त हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button