महिला वकील की हत्या से वकील आक्रोशित

महिला वकील की हत्या से आक्रोशित अवध बार के वकीलों नें सड़क पर निकाल मार्च।

लखनऊ। अवध बार एसोसिएशन लखनऊ के संयुक्त सचिव देवकीनंदन पाण्डेय द्वारा द्वारा दिनांक 3.9.2024 को कासगंज बार एसोसिएशन की सदस्य स्वर्गीय मोहिनी तोमर की निर्मम हत्या के पश्चात शव दिनांक 4.9.2024 को बरामद होने पर भी पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने की निंदा के परिपेक्ष्य में। चेतावनी देने हेतु विरोध प्रदर्शन उपाध्यक्ष गणेश नाथ मिश्रा तथा संयुक्त सचिव प्रशासन देवकीनंदन पांडे के नेतृत्व में अवध बार कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी व सदस्यों की उपस्थिति में आज लखनऊ हाई कोर्ट गेट नंबर 6 से शुरू होकर बाबू उमेश चंद्र चौक तक मार्च किया गया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में अधिवक्ताओं की उपस्थिति रही। महिला वकील की हत्या से वकील आक्रोशित

Related Articles

Back to top button